क्रिकेट

CSK vs SRH: एक मैच के नजीते पर टिका है इन 6 टीमों के भाग्य का फैसला, मिल सकती हैं प्लेऑफ्स की 2 टीमें

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है। जानिए किस टीम की जीत से किन-किन टीमों को फायदा और नुकसान होगा।
2 min read
May 18, 2026
CSK vs SRH IPL 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आउट होकर लौटते हुए हेनरिक क्लासेन (Photo - IANS)

IPL 2026 CSK vs SRH: आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजे का असर सिर्फ सीएसके और हैदराबाद पर ही नहीं, बल्कि 4 अन्य टीमों पर भी पड़ेगा। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। सीएसके ने 12 में से 6 मुकाबले जीतकर पांचवां स्थान हासिल किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 12 में से 7 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है।

CSK ने SRH को हराया तो क्या होगा?

अगर इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स जीत जाती है, तो सबसे बड़ा फायदा ऱॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को होगा। सनराइजर्स की हार के बाद आरसीबी का क्वालीफायर-1 खेलना तय हो जाएगा, क्योंकि तब सिर्फ आरसीबी और गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का मौका रहेगा। हालांकि इस दौरान दोनों में से किसी के प्लेऑफ्स का टिकट कंफर्म नहीं होगा। अगर सीएसके जीतती है तो पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइजर्स और दिल्ली कैपटिल्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

दूसरी ओर, अगर सनराइजर्स हैदराबाद यह मुकाबला जीत जाती है, तो उनकी क्वालीफायर-1 खेलने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद को अंतिम 4 का टिकट मिल जाएगा। साथ ही पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ उम्मीदें भी जिंदा रहेंगी। लेकिन सनराइजर्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी।

फिलहाल अंक तालिका में सबसे ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, जिसने 13 में से 9 मैच जीतकर अंतिम 4 का टिकट हासिल कर लिया है। गुजरात टाइटंस 13 में से 8 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। SRH तीसरे स्थान पर है। उसने 12 में से 7 मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर है। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने 13 मैच खेल लिए हैं और सिर्फ 6 में जीत हासिल की है। उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से उनके पास कुल 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 12-12 अंक हैं।

Published on:
18 May 2026 09:36 am
Also Read
View All
पथुम निसांका गंभीर चोट के चलते विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी लगा प्रश्‍नचिंह

भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान

IND vs ENG: क्या मैनचेस्टर में होने वाला है वैभव सूर्यवंशी का इंडिया डेब्यू? दिग्गजों का दबाव और संजू सैमसन के फ्लॉप शो से बने समीकरण