क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम में वापस लौटे डेल स्टेन, 1 साल से नहीं खेला था कोई मैच

- 12 फरवरी से इंग्लैंड ( England ) और दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी - टीम की कप्तानी फिर क्विंटन डिकॉक ( Quinton de Kock ) के हाथों में सौंपी गई है
less than 1 minute read
Dale steyn
डेल स्टेन ने अपना आखिरी मैच मार्च 2019 में खेला था

केपटाउन। इंग्लैंड ( England ) के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) को 12 फरवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के सीनियर प्लेयर और तेज गेंदबाज डेल स्टेन ( Dale Steyn )की वापसी हुई है। डेल स्टेन चोट की वजह से लंबे टाइम से टीम से बाहर चल रहे थे। करीब एक साल के बाद डेल स्टेन की टीम में वापसी हुई है। डेल स्टेन ने मार्च 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

डुप्लेसिस और रबाडा को किया बाहर

इसके अलावा चयनकर्ताओं ने टीम का कप्तान एकबार फिर से क्विंटन डिकॉक को ही बनाया है। वहीं टीम के रेग्युलर कप्तान फाफ डुप्लेसिस अभी भी टीम से बाहर हैं। वहीं चयनकर्ताओं ने कगिसो रबाडा को भी आराम दिया है। आपको बता दें कि क्विंटन डिकॉक को भारत दौरे पर भी टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था, जहां सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

दो नए खिलाड़ी करेंगे डेब्यू?

आपको बता दें कि चयनकर्ताओं ने दो नए खिलाड़ियों को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है। इनका नाम Pite van Biljon और गेंदबाज Sisanda Magala का नाम शामिल है। इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।

टीम:

क्विंटन डिकॉक(कप्तान और विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, तेंबा बवूमा, रासी वैन डरदुसें, डेविड मिलर, पीट वैन बिल्जोन, ड्वाइन प्रेटोरियस, एंडी फेहलुकवायो, जोन-जोन स्मूट्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स, तबरेज शम्सी, लुंगी नगिडी, सिसंडा मगला, बिजोर्न फोर्टिन, डेल स्टेन और हेनरिक क्लासेन।

Updated on:
08 Feb 2020 02:07 pm
Published on:
08 Feb 2020 02:04 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind 1st ODI: बर्मिंघम में पिछले ODI में हुई थी चौकों-छक्कों की बारिश, जब पहली पारी में बने 400 रन, पढ़ें एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट

ENG vs IND 1st ODI Playing XI: पहले वनडे में होगी विराट कोहली समेत 3 स्टार प्लेयर्स की वापसी, गौतम गंभीर न चाहते हुए भी अपने ‘चहेते’ को करेंगे बाहर

Eng W vs Ind W: भारत की बेटियों ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लॉर्ड्स में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs ENG 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी

Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा