15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG: टीम इंडिया को मजबूरी में बदलनी पड़ेगी प्लेइंग 11, जानें दूसरे मैच से कौन होगा बाहर, किसे मिलेगा मौका?

India vs Afghanistan 2nd T20: पहले मुकाबले में जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव होगा। जानें वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद किसे मौका मिलेगा?
2 min read
Google source verification
ICC Player of the Month March 2026, Sanju Samson ICC Award, Jasprit Bumrah Best Bowling, IPL 2026 News, T20 World Cup 2026 Heroes, Cricket News Hindi.

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह (Photo - IANS)

IND vs AFG 2nd T20 Probable Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले मुकाबले में जीत के बावजूद भारतीय टीम दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पर मजबूर हो गई है। वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लौट गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई दूसरा बदलाव नजर नहीं आता है।

संजू सैमसन का नहीं चल रहा बल्ला

आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पिछली पांच पारियों में फ्लॉप होने के बावजूद संजू सैमसन इस मैच में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा का डॉमिनेंस फिर से देखने को मिल सकता है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में संजू सैमसन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, उसके बाद से उन्होंने पांच मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 43 रन बनाए हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट उन्हें सीरीज के पहले मैच के बाद बाहर नहीं करना चाहेगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज से संजू सैमसन को जब ड्रॉप किया गया था, तो कई सवाल उठे थे। चयनकर्ताओं के साथ गौतम गंभीर की आलोचना भी हुई थी। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में उन्हें फिर से टीम में जगह मिली, लेकिन पहले मुकाबले में वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। अब देखना यह होगा कि दूसरे मैच में संजू सैमसन किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

टीम की स्ट्रैटेजी को देखते हुए इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। तीनों मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी और 14वें ओवर में ही मैच खत्म हो गया था। टीम इंडिया की ओर से कोई बहुत बड़ी कमी नहीं नजर आई थी। हालांकि वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने की वजह से श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की प्लेइंग 11 में बदलाव करना पड़ेगा।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी।