क्रिकेट

Dale Steyn on Vaibhav Suryavanshi: ‘वैभव सूर्यवंशी का करियर हो सकता है बर्बाद’, डेल स्टेन ने दी भारतीय क्रिकेट को चेतावनी

Vaibhav Suryavanshi: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं लेकिन उससे पहले डेल स्टेन ने भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट को वॉर्निंग दी है।

2 min read
Jun 12, 2026
vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Suryavanshi Suggestion: आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी की वर्ल्ड क्रिकेट में खूब चर्चा हो रही है। कभी उनकी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से तुलना हो रही है तो कभी उनकी तकनीक पर सवाल उठाए जाते हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच साउफ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर टीम इंडिया मैनेजमेंट को चेतावनी दे डाली है।

स्टेन ने दी इंडियन क्रिकेट को चेतावनी

साउथ अफ्रीका पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने यहां तक कह दिया कि यह खिलाड़ी अपने करियर के अंत तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़ा नाम बन सकता है। इसके अलावा स्टेन ने भारतीय क्रिकेट को चेतावनी भी दी और कहा कि अगर वैभव सूर्यवंशी को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया, तो भारत इस खिलाड़ी को टीम इंडिया खो भी सकता है।

वैभव सूर्यवंशी अभी अपने करियर की शुरुआती स्टेज में हैं और अभी से ही उनपर सुपरस्टार का टैग लगा दिया गया है। यही चीज कई बार युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती है। लगातार तुलना, मीडिया का दबाव और हर मैच में प्रदर्शन करने की उम्मीद मानसिक रूप से खिलाड़ी को तोड़ सकती है। भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं, जहां युवा खिलाड़ी शुरुआती सफलता के बाद अपना करियर संभाल नहीं पाए।

सूर्यवंशी के लिए टीम इंडिया को सलाह

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक इंडिया की सीनियर टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है लेकिन आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद फैंस और मीडिया उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में देखना चाहते हैं। इसी बात पर डेल स्टेन ने चिंता जताई है और टीम इंडिया को आगाह किया है। स्टेन ने कहा कि बड़े खिलाड़ी बनने के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। अगर खिलाड़ी को सही माहौल, सही मार्गदर्शन और पर्याप्त आराम नहीं मिला, तो उसका करियर पटरी से उतर सकता है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और कोचिंग स्टाफ को बहुत सावधानी से वैभव का वर्कलोड मैनेज करना होगा।

स्टेन ने कहा कि अगर भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को सही दिशा देने में सफल रहता है, तो वह आने वाले समय में दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं। वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों से आगे निकल सकते हैं। लेकिन अगर उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाला गया, तो उनका करियर समय से पहले बर्बाद भी हो सकता है।

Published on:
12 Jun 2026 02:42 pm