
चिनेल हैनरी को प्राथमिक चिकित्सा देते टीम फीजियो और आसपास खड़ी टीम की खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: ICC)
Chinelle Henry injury update: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के वार्म-अप मैच के दौरान ऑलराउंडर चिनेल हेनरी को चोट लगने पर स्ट्रेचर पर डालकर मैदान से बाहर ले जाया गया था। वर्ल्ड कप शुरू होने के ठीक पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज ने उनकी की चोट पर अपडेट दिया है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि चिनेल हेनरी को पिछली चोट और बढ़ गई है। फिलहाल अभी टीम का मेडिकल स्टाफ उनका इलाज कर रहा है। आगे की जानकारी जरूरत के हिसाब से दी जाएगी। फिलहाल हेनरी वेस्टइंडीज की टीम में बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ मैच मिस कर सकती हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैच लेने के दौरान हेनरी का पैर फिसल गया और वह अजीब तरह से जमीन पर गिर गई थीं। इसके बाद टीम फीजियो मैदान पर पहुंचे और 30 साल की हेनरी को मैदान पर प्राथमिक चिकित्सा दी। फिर उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए स्ट्रेचर मंगाया और उन्हें स्ट्रेचर के माध्यम से मैदान से बाहर ले जाया गया।
वेस्टइंडीज की टीम इस बड़े टूर्नामेंट से पहले बड़ी टेंशन में होगी, क्योंकि हेनरी विंडीज की टीम में एक अहम जगह रखती हैं। वह टीम की वाइस कैप्टन भी हैं। उन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। इससे पहले वह पांच विमेंस T20 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं।
वेस्टइंडीज अपने T20 वर्ल्ड कप कैंपेन की शुरुआत शनिवार 13 जून को साउथैम्पटन में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद वेस्टइंडीज का दूसरा मुकाबला 18 जून को स्कॉटलैंड से होगा।
13 जून - बनाम न्यूजीलैंड
18 जून - बनाम स्कॉटलैंड
21 जून - बनाम श्रीलंका
24 जून - बनाम वेस्टइंडीज
27 जून - बनाम आयरलैंड
हेली मैथ्यूज़ (कैप्टन), चिनेल हेनरी (वाइस-कैप्टन), आलिया एलेन, शेमाइन कैम्पबेल, जहजारा क्लैक्सटन, डीएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, जैनिलिया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसार, करिश्मा रामहरैक और स्टेफनी टेलर।
Updated on:
12 Jun 2026 03:04 pm
Published on:
12 Jun 2026 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
