27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vaibhav Sooryavanshi: ‘करियर बचाना है तो ये मत करना’, मैच फिक्सिंग में फंसने वाले श्रीसंत ने वैभव सूर्यवंशी को दी बड़ी चेतावनी

Sreesanth on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने एक बड़ा बयान दिया है। श्रीसंत ने क्रिकेट की चमक-धमक को लेकर वैभव को एक खास सलाह दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 12, 2026

Ind vs Zim T20Is Live Streaming

वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Sreesanth on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इस समय सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है, 15 साल के रन-मशीन वैभव सूर्यवंशी का। आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले वैभव ने बहुत छोटी उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वह भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम का हिस्सा हैं। लेकिन इसी बीच, मैच फिक्सिंग विवाद का सामना कर चुके भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने वैभव को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

श्रीलंका में वैभव का तूफान, श्रीसंत ने की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी इस समय श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-सीरीज में इंडिया ए की तरफ से जलवा बिखेर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ महज 24 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 44 रनों की तूफानी पारी खेली। एक मीडिया रिपोर्ट से बात करते हुए श्रीसंत ने वैभव की तारीफ में कहा, 'हम सूर्यवंशी की जितनी भी तारीफ करें, वो कम होगी। उन्होंने जो कमिटमेंट और लगन दिखाई है, वह कमाल है। पहले सचिन पाजी ने हमें रास्ता दिखाया, फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा आए, लेकिन वैभव ने इस छोटी उम्र में जो कर दिखाया है, वो सबके लिए एक मिसाल है।'

श्रीसंत की कड़क सलाह- 'मैनेजर्स से दूर रहो'

करियर में उतार-चढ़ाव देख चुके श्रीसंत ने वैभव को क्रिकेट की दुनिया के अंधेरे सच से सावधान करते हुए एक बड़ी सलाह दी। श्रीसंत ने कहा, 'वैभव, अगर तुम मेरी बात सुन रहे हो, तो मेरी तुमसे रिक्वेस्ट है कि इन प्रोफेशनल मैनेजर्स को एक तरफ हटा दो और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दो। तुम्हारे पापा और तुम्हारे परिवार वाले सब संभाल लेंगे। इस चमक-धमक और बाहरी लोगों से दूर रहो।' श्रीसंत का मानना है कि क्रिकेट जगत की यह झूठी चमक-धमक कई उभरते हुए खिलाड़ियों का करियर बर्बाद कर चुकी है। इसलिए वैभव को सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहिए।

आगे का शेड्यूल

वैभव के पास 26 जून को आयरलैंड के बेलफास्ट (स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड) में होने वाले पहले टी20 मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का सुनहरा मौका होगा। इस सीरीज के बाद वह 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।