क्रिकेट

England vs Australia मेलबर्न टेस्ट : वॉर्नर के शतक से आस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (103) ने शानदार शतक लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2017, 2:05 PM IST
David warner scored century in Melbourne ashes test

नई दिल्ली। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्द मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (103) ने शानदार शतक लगाया है। वॉर्नर की शतकीय पारी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं।

सीरीज जीत चूका है ऑस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया ने पिछले तीन मैचों में जीत हासिल करने के साथ ही पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की अच्छी शुरुआत की है। कप्तान स्टीव स्मिथ (65) और शॉन मार्श (31) क्रेज़ पर ठीके हुए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया के लिए कैमरून बेनक्रॉफ्ट (26) और वॉर्नर ने 122 रनों की शतकीय साझेदारी की। क्रिस वोक्स ने बेनक्रॉफ्ट को पगबाधा आउट कर टीम का पहला विकेट गिराया। इसके बाद, जेम्स एंडरसन ने वॉर्नर को 135 के कुल योग पर विकेट के पीछे खड़े जॉनी बेयर्सटो के हाथों कैच आउट कराकर दूसरा विकेट भी गिरा दिया।

वॉर्नर का शतक
वॉर्नर ने इस पारी में 151 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाकर न केवल अपने करियर का 21वां टेस्ट शतक लगाया है, बल्कि उन्होंने टेस्ट करियर में 6,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वॉर्नर के आउट होने के बाद कप्तान स्मिथ और उस्मान ख्वाजा (17) टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे। हालांकि, ख्वाजा ज्यादा देर तक स्मिथ का साथ नहीं दे पाए और वह भी स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बेयर्सटो के हाथों लपके गए। ख्वाजा का विकेट गिरने के बाद स्मिथ का साथ देने आए मार्श ने दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और विकेट गंवाए बिना 84 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम को 244 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए वोक्स, एंडरसन और ब्रॉड ने एक-एक विकेट लिए।

Published on:
Also Read
View All
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री

U19 Asia Cup 2026 में आज भारत बनाम नेपाल मुकाबला, एक्‍शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे

IND vs NZ: पिछले 5 में से 1 बार ही न्यूजीलैंड को जीत हुई है नसीब, वेलिंगटन में बराबरी की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी

IND vs NZ: 5 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में तीसरे स्थान पर विराट कोहली

दिल्ली में होने वाला था पहला वनडे, अचानक बदला वेन्यू; अब विशाखापट्टनम में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया