6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्थ टेस्ट : इंग्लैंड की शर्मनाक हार, आस्ट्रेलिया ने जमाया एशेज पर कब्जा

तीसरे टेस्ट को पारी और 41 रन के अंतर से जीतते ही आस्ट्रेलिया ने एशेज 2017 का खिताब अपने नाम सुनिश्चित कर लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Dec 2017, 3:27 PM IST

ashes

नई दिल्ली। एशेज 2017 के तीसरे मैच में इंग्लैंड को मात देते हुए आस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से चैपिंयन बनने का गौरव हासिल कर लिया। शुरुआती दो मैचों में 10 विकेट और 120 रनों के अंतर से जीतने वाली कंगारू टीम तीसरे मैच को और बड़े अंतर से जीतने में कामयाब हुई। मेहमान टीम को पारी और 41 रनों की करारी हार स्वीकारते हुए सीरीज में भी हार का कड़वा घुंट पीना पड़ा। मैच की खास बात यह रही कि पहली पारी में 400 के ज्यादा का स्कोर खड़ा करने के बाद भी इंग्लैंड को पारी के अंतर से हार झेलना पड़ा। जो कि इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में तीसरी बार ही हुआ है। एशेज चैपिंयन बनने के साथ ही आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी बना ली। इससे पहले तक दोनों टीमें 32-32 सीरीज जीत कर बराबरी पर चल रही थी।

हाजेलवुड की बेहतरीन गेंदबाजी

जोश हाजलेवुड (5/48) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने सोमवार को इंग्लैंड को पारी और 41 रनों से मात देकर एशेज सीरीज एक बार फिर अपने नाम कर ली है। अपनी पहली पारी नौ विकेट खोकर 662 रनों पर घोषित करने के बाद आस्ट्रेलिया ने 259 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी अच्छी गेंदबाजी के दम पर वाका क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 218 रनों पर समेट दी और 3-0 से एशेज सीरीज अपने नाम कर ली।

पांचवें दिन यूं गिरे विकेट

इंग्लैंड ने चौथे दिन रविवार को चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे। इसके बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरी इंग्लैंड ने जॉनी बेयर्सटो (14) के रूप में दिन का पहला विकेट खोया। हाजलेवुड ने बेयरस्टॉ को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद डेविड मालान (54) और मोइन अली (11) ने छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन नाथन लॉयन ने इस साझेदारी को अधिक देर तक टिकने नहीं दिया। लॉयन ने अली को पगबाधा आउट किया।

हाजलेवुड ने मालान को किया आउट

हाजलेवुड ने एक छोर पर टीम की पारी संभाले खड़े मालान को 196 के स्कोर पर टिम पेन के हाथों कैच आउट करा इंग्लैंड की कमर पूरी तरह से तोड़ दी। क्रेग ओवर्टन (12) भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और हाजलेवुड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए। इंग्लैंड अपने आठ विकेट गंवा चुका था। आस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब केवल दो विकेट चाहिए थे और इस कीम को पैट कमिंस ने पूरा कर दिया। कमिंस ने 211 के स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड को विकेट के पीछे खड़े पेन के हाथों की कैच आउट करवाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद, 218 के स्कोर पर क्रिस वोक्स (22) भी कमिस की गेंद पर पेन के हाथों लपके गए। इसके साथ ही इंग्लैंड की दूसरी पारी समाप्त हो गई। आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में हाजलेवुड के अलावा, लॉयन और कमिंस को दो-दो विकेट हासिल हुए, वहीं मिशेल स्टॉर्क ने एक सफलता हासिल की।

पहली पारी का लेखा-जोखा

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में मालान (140) और बेयर्सटॉ 119) की शतकीय पारियों के दम पर 403 रनों का स्कोर खड़ा किया था। आस्ट्रेलिया ने इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (239) के दोहरे शतक और मिशेल मार्श (181) की शतकीय पारी के तहत 662 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

स्मिथ बने मैन ऑफ द मैच

आस्ट्रेलिया के लिए इस टेस्ट मैच में हाजलेवुड ने कुल आठ विकेट लिए। स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की इस एशेज सीरीज में इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट और दूसरे टेस्ट मैच में 120 रनों से हराया।