6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशेज सीरीज: स्मिथ और मार्श के शतकीय प्रहार से आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

कप्तान स्टीव स्मिथ और मिशेल मार्श के शानदार शातक से आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 146 रनों की बढ़त बना ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 16 Dec 2017, 5:33 PM IST

smith

नई दिल्ली। इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज के तीसरे मैच में मेजबान टीम में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। तीसरे दिन का अंत होने तक कंगारू टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 549 रन बना लिए है। पहली पारी के आधार पर उसके पास 146 रनों की बढ़त हो गई है। बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम मे 403 रनों का स्कोर बनाया था। तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ का दोहरा शतक और हरफरमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श का शानदार शतक रहा। दोनों बल्लेबाज अब भी क्रीज पर बने हुए है। लिहाजा मेजबान टीम मैच पर पूरी पर हावी दिख रही है।

स्मिथ और मार्श की शानदार बल्लेबाजी
तीसरे दिन कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। वे अभी 229 रन बना कर खेल रहे हैं। इस मैराथन पारी के लिए स्मिथ ने 390 गेंदों का सामना किया। जिसमें 28 चौके और एक शानदार सिक्स भी लगाया। दूसरी ओर हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श ने 181 रन की बेहतरीन पारी खेली। मार्श ने 234 गेंदों का सामना किया। इस पारी में मार्श ने 29 चौके भी लगाए।

301 रनों की साझेदारी
दोनों बल्लेबाजों के बीच अभी तक 301 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इसके साथ ही स्मिथ ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह लगातार चार साल एक साल में एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले उनके हमवतन मैथ्यू हेडन ने 2001-05 के बीच हर साल टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए थे।

तीसरे दिन मात्र एक विकेट गिरा
आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 203 रनों के साथ की थी। उसने तीसरे दिन शॉर्न मार्श के रूप में एकमात्र विकेट खोया। वह अपने खाते में 21 रन और जोड़कर 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। मोइन अली ने उन्हें कप्तान जोए रूट के हाथों कैच कराया। लग रहा था कि इंग्लैंड मेजबानों पर हावी हो जाएगी, लेकिन शॉर्न के भाई मिशेल ने क्रिज पर कदम रखा और स्मिथ के साथ मिलकर आस्ट्रेलिया को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि उसे इंग्लैंड पर बढ़त भी दिला दी।

स्मिथ के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
स्मिथ ने दूसरे दिन अपने शतक से आठ रन दूर रहकर नाबाद लौटे थे। उन्होंने तीसरे दिन अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का 22 टेस्ट शतक है जिसके लिए उन्होंने 108 पारियां ली हैं। वह सबसे तेजी से 22 शतक पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। आस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रेडमैन ने 58 पारियों में 22 शतक लगाए थे तो वहीं सुनील गावस्कर ने 101 पारियों में 22 शतक पूरे किए थे।