6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO : आस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर फिर कब्जा किया, देखें वीडियो
Play video

VIDEO : आस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर फिर कब्जा किया, देखें वीडियो

जोश हाजलेवुड की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने सोमवार को इंग्लैंड को पारी और 41 रनों से मात देकर एशेज सीरीज एक बार फिर अपने नाम कर ली है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 19 Dec 2017, 9:55 AM IST

पर्थ । जोश हाजलेवुड (5/48) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया ने सोमवार को इंग्लैंड को पारी और 41 रनों से मात देकर एशेज सीरीज एक बार फिर अपने नाम कर ली है। अपनी पहली पारी नौ विकेट खोकर 662 रनों पर घोषित करने के बाद आस्ट्रेलिया ने 259 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी अच्छी गेंदबाजी के दम पर वाका क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 218 रनों पर समेट दी और 3-0 से एशेज सीरीज अपने नाम कर ली।

लगातार आठवीं बार टेस्ट मैच जीता ऑस्ट्रेलिया
इस स्टेडियम में आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 1991 के बाद से लगातार आठवीं बार टेस्ट मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच इस स्टेडियम में कुल 14 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से तीन ड्रॉ रहे हैं। 10 मैचों में आस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है और एक मैच इंग्लैंड अपने नाम कर पाया है। इसके अलावा, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1882 से लेकर 2017 तक 70 एशेज सीरीज खेली गईं। इनमें से आस्ट्रेलिया ने 33 बार सीरीज पर कब्जा जमाया है जबकि इंग्लैंड ने 32 बार जीता है। पांच बार एशेज सीरीज ड्रॉ हुई है। इंग्लैंड ने चौथे दिन रविवार को चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे। इसके बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरी इंग्लैंड ने जॉनी बेयर्सटो (14) के रूप में दिन का पहला विकेट खोया। हाजलेवुड ने बेयरस्टॉ को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद डेविड मालान (54) और मोइन अली (11) ने छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़कर टीम को 172 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन नाथन लॉयन ने इस साझेदारी को अधिक देर तक टिकने नहीं दिया। लॉयन ने अली को पगबाधा आउट किया।

हाजलेवुड मैच के हीरो
हाजलेवुड ने एक छोर पर टीम की पारी संभाले खड़े मालान को 196 के स्कोर पर टिम पेन के हाथों कैच आउट करा इंग्लैंड की कमर पूरी तरह से तोड़ दी। क्रेग ओवर्टन (12) भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और हाजलेवुड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों लपके गए। इंग्लैंड अपने आठ विकेट गंवा चुका था। आस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब केवल दो विकेट चाहिए थे और इस कीम को पैट कमिंस ने पूरा कर दिया। कमिंस ने 211 के स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड को विकेट के पीछे खड़े पेन के हाथों की कैच आउट करवाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

स्मिथ का दोहरा शतक
इसके बाद, 218 के स्कोर पर क्रिस वोक्स (22) भी कमिस की गेंद पर पेन के हाथों लपके गए। इसके साथ ही इंग्लैंड की दूसरी पारी समाप्त हो गई ।आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में हाजलेवुड के अलावा, लॉयन और कमिंस को दो-दो विकेट हासिल हुए, वहीं मिशेल स्टॉर्क ने एक सफलता हासिल की। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में मालान (140) और बेयर्सटॉ 119) की शतकीय पारियों के दम पर 403 रनों का स्कोर खड़ा किया था। आस्ट्रेलिया ने इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ (239) के दोहरे शतक और मिशेल मार्श (181) की शतकीय पारी के तहत 662 रनों का विशाल स्कोर बनाया। आस्ट्रेलिया ने अपने घर में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। उसने 2003 में पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ 735 और 1948 में भारत के खिलाफ एडिलेड में 674 रन बनाए थे।आस्ट्रेलिया के लिए इस टेस्ट मैच में हाजलेवुड ने कुल आठ विकेट लिए। स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की इस एशेज सीरीज में इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट और दूसरे टेस्ट मैच में 120 रनों से हराया था। इस सीरीज का चौथा टेस्ट 26 दिसम्बर से मेलबर्न में खेला जाएगा।