क्रिकेट

कोहली ने वार्नर की बेटी को भेंट की हस्ताक्षर की हुई टेस्ट जर्सी, वार्नर बोले-‘थैंक यू विराट’

-वार्नर ने हस्ताक्षर की हुई टेस्ट जर्सी भेंट करने के लिए कोहली को कहा शुक्रिया-वार्नर ने बताया कि उनकी बेटी इंडी अपने पापा और और फिंच से अधिक विराट कोहली की फैन हैं।-पहले बच्चे के जन्म के चलते ऑस्ट्रेलिया टूर से बीच में स्वदेश लौट आए थे विराट कोहली।
less than 1 minute read
Jan 31, 2021
virat_kohli_1.jpg

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी बेटी भारतीय कप्तान विराट कोहली की भेंट की हुई टेस्ट जर्सी पहनी हुई हैं। वार्नर ने इस जर्सी को उन्हें भेंट करने के लिए कोहली को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बेटी उनसे और एरॉन फिंच से कहीं अधिक कोहली की बल्लेबाज की प्रशंसक है।

वार्नर ने कोहली का किया शुक्रिया

वार्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर जर्सी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं जानता हूं कि हम सीरीज हार गए हैं, लेकिन हमारे पास एक खुश लड़की है। जर्सी तोहफे के रूप में देने के लिए विराट कोहली आपका धन्यवाद। इंडी इसे बहुत पसंद कर रही है। वह पापा और फिंच से अधिक विराट कोहली की फैन है।'

टेस्ट सीरीज के बीच में स्वदेश लौट आए थे विराट
कोहली ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए थे। कोहली जब कप्तान थे तो पहले टेस्ट में भारत 36 रन पर ढेर हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया टूर पर टीम इंडिया ऐतिहासिक जीत दर्ज की
उनके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी और दूसरे टेस्ट में भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई थी। इसके बाद सिडनी में मैच ड्रॉ रहा था और ब्रिस्बेन में भारत ने तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत के साथ सीरीज 2-1 से जीत ली।

Published on:
31 Jan 2021 01:08 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान