क्रिकेट

द हंड्रेड मेंस कम्पटीशन लीग में नामीबिया के बल्लेबाज डेविड विसे ने मात्र 16 गेंद में जड़े 50 रन, IPL में भी खेले थे मैच

इंग्लैंड में इस समय एक खास लीग चल रही है। नामीबिया के बल्लेबाज ने इस लीग के मैच में जबरदस्त पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। इस बल्लेबाज का क्रिकेट करियर कुछ अलग तरह का रहा है। आपक बता दें ये क्रिकेटर IPL में विराट कोहली की कप्तानी में भी खेल चुका है।

2 min read
David Wiese hit 50 runs in 16 balls ipl virat kohli rcb Hundred Mens
विराट की कप्तानी में ज्यादा मौका नहीं मिला

इस समय इंग्लैंड में द हंड्रेड मेंस कम्पटीशन लीग चल रहा है। कई बल्लेबाज इस लीग में जबरदस्त पारियां खेल रहे हैं। नामीबिया के बल्लेबाज डेविड विसे ने भी मात्र 16 गेंद में 50 रन रन बना दिए। विसे की पारी इस बार बहुत ही शानदार रही। डेविड विसे का क्रिकेट करियर थोड़ा अलग रहा है। उनकी कहानी सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें विसे इस समय नामीबिया के लिए इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हैं। हालांकि वो साउथ अफ्रीका से आते हैं। दरअसल नॉर्थेर्न सुपरचार्जर्स और ट्रेंट रॉकेट के बीच मैच में विसे ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने नॉर्थेर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए 16 गेंद में 50 रन जड़ दिए। उन्होंने पांच सिक्स और दो चौके अपनी इस पारी में लगाए। फैंस उनकी ये पारी देखकर बहुत खुश हुए।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नहीं दिया मौका

डेविड विसे साउथ अफ्रीका के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। कुछ मैच खेलने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। विसे इसके बाद क्रिकेट खेलने नामीबिया चले गए। नामीबिया के लिए वो शानदार क्रिकेट इस समय खेल रहे हैं। दुनियाभर में जो टी-20 लीग्स होती है उसमें भी वो परफॉर्म करते हैं।

आपको बता दें कि विसे IPL में बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। विराट कोहली की कप्तानी में वो टीम का हिस्सा रहे थे। बैंगलोर से उन्हें सिर्फ 15 मैच ही खेलने का मौका। उन्होंने 127 रन बनाए और 16 विकेट लिए। बैंगलोर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। विराट कोहली ने उनके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं जताया।

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के पूर्व अंपायर रूडी कोएर्टजन का कार एक्सीडेंट में हुआ निधन

क्या IPL में फिर होगी एंट्री?

विसे के ऊपर क्रिकेट का जुनून ऐसा था कि उन्होंने अपना देश ही छोड़ दिया। साउथ अफ्रीका छोड़कर वो नामीबिया चले गए। नामीबिया क्रिकेट द्वारा उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है। विसे भी नामीबिया के लिए कई ऐतिहासिक पारियां खेल चुके हैं। विसे अगर इस तरह का परफॉर्म आगे जारी रखेंगे तो फिर उनकी वापसी IPL में दोबारा हो सकती है। फैंस तो यहीं चाहेंगे कि विसे द्वारा इस तरह की पारी लगातार देखने को मिले।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने एमएस धोनी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Published on:
10 Aug 2022 02:29 pm