क्रिकेट

AUS W vs WI W: डिएंड्रा डॉटिन ने चोटिल होने के बावजूद बना डाला रिकॉर्ड, विमेंस T20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल

Deandra Dottin Record: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय 100 के स्‍कोर से नीचे सिमटती नजर आ रही थी, लेकिन चोटिल डिएंड्रा डॉटिन ने 26 रन की कैमियो पारी खेलते हुए उसे सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचा। इसके साथ ही डॉटिन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
2 min read
Jun 30, 2026
Deandra Dottin Record
मैच से पहले नेशनल एंथम के दौरान चोटिल हुईं डिएंड्रा डॉटिन को डगआउट में ले जातीं साथी खिलाड़ीं। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricinfo)

Deandra Dottin Record in WT20WC: केनिंग्टन ओवल में मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में वेस्‍टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। विंडीज के स्‍कोर को यहां तक पहुंचाने में डिएंड्रा डॉटिन का खास योगदार रहा, जिन्‍होंने चोटिल होने के बावजूद 8वें नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 26 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्‍होंने विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

डिएंड्रा के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

विमेंट टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल में नंबर-8 या उससे नीचे बल्‍लेबाजी करते हुए सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब डिएंड्रा डॉटिन के नाम दर्ज हो गया है। उन्‍होंने चोट के बावजूद मैदान पर उतरते हुए सिर्फ 16 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से नाबाद 26 रन बनाए। इसके अलावा उन्‍होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सातवें विकेट के लिए डिएंड्रा और जानिलिया ग्लासगो के बीच 42 रन की साझेदारी हुई, जो विमेंस टी20 वर्ल्‍ड के सेमीफाइल या फाइनल में सातवें या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे ज्‍यादा है।

पहले विकेट के लिए 49 गेंदो में 47 रन की साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज ने किआना जोसेफ के साथ 49 गेंदो में 47 रन की साझेदारी की। मैथ्यूज 28 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुईं। इस टीम को 8.1 ओवर में पहला झटका लगा। एक ओवर के बाद जोसेफ (16) भी अपना विकेट गंवा बैठीं। फिर एशले गार्डनर ने 11वें ओवर की दूसरी और पांचवीं गेंद पर स्टेफनी टेलर (0) और जाहारा क्लैक्सटन (0) के विकेट चटका दिए।

डिएंड्रा और जानिलिया ने सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया

इसके बाद निरंतर अंतराल पर वेस्टइंडीज के विकेट गिरते रहे। आलम ये रहा कि 15.3 ओवरों तक वेस्टइंडीज का स्कोर 83/6 था। यहां से डिएंड्रा डॉटिन ने जानिलिया ग्लासगो (15) के साथ सातवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सोफी मोलिनक्स, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 1 विकेट निकाला।

Published on:
30 Jun 2026 09:29 pm