30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS W vs WI W: एलिस पेरी और स्टेफनी टेलर के पास इतिहास रचने का मौका, एक बड़े माइलस्टोन से 20 रन तो दूसरी 2 विकेट दूर

AUS W vs WI W 1st Semi-Final: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में आज मंगलवार को पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। इस मैच में एलिस पेरी 2500 टी इंटरनेशनल रन तो स्‍टेफनी टेलर के पास 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 30, 2026

AUS W vs WI W 1st Semi-Final

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में पहला सेमीफाइनल ऑस्‍ट्रेलिया बनाम वेस्‍टइंडीज। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

AUS W vs WI W 1st Semi-Final: आईसीसी विमेंट टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच चुका है। आज मंगलवार 30 जून को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। जहां ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम का सामना वेस्‍टइंडीज की महिला टीम से होगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है, जिसमें कई रिकॉर्ड भी बनने वाले हैं।

नेट रन रेट के चलते वेस्‍टइंडीज को मिली सेमीफाइनल में जगह

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ग्रुप-ए के अपने सभी पांचों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। जबकि वेस्‍टइंडीज की टीम ग्रुप-बी में पांच में से तीन मैच जीतकर 6 अंक जुटा सकी। हालांकि, वह नेट रन रेट श्रीलंका से थोड़ा बेहतर होने के चलते समान अंक बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकी है। इस साल ओवल में खेले गए सभी पांच महिला T20 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं।

एलिस पेरी के निशाने पर 2500 T20I रन बनाने का रिकॉर्ड

ऑस्‍ट्रेलियाई स्‍टार खिलाड़ी एलिस पेरी अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2480 रन बना चुकी हैं। अगर वह आज वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 20 रन बनाने में सफल होती हैं, तो वह 2500 रन के माइलस्‍टोन तक पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही वह T20I में 2500 रन बनाने वाली चौथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएंगी।

स्टेफनी टेलर की नजर 100 T20I विकेट पर

वेस्‍टइंडीज की स्‍टार गेंदबाज स्‍टेफनी टेलर अब तक अंतरराष्‍ट्रीय टी20 क्रिकेट में 98 रन ले चुकी हैं। आज दो विकेट लेते ही वह अपने इस फॉर्मेट में 100 रन पूरे कर लेंगी। इसके साथ ही स्टेफनी T20I विकेटों का शतक लगाने वाली चौथी वेस्ट इंडियन बन जाएंगी।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेट कीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ।

वेस्टइंडीज महिला टीम

कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शमीन कैम्पबेले (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, जहज़ारा क्लैक्सटन, जैनिले ग्लासगो, आलिया एलीने, एफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसार, शॉनिशा हेक्टर, करिश्मा रामहरैक, मैंडी मंगरू और जैदा जेम्स।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026