Deepti Sharma New Records: दीप्ति शर्मा ने रविवार को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई। अब अगले मैच में उनके पास इससे भी बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका है।

Deepti Sharma New Records: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) में भारतीय महिला टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 64 रन के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा। उन्होंने अकेले ही पाकिस्तान की आधी टीम को समेट दिया। जबकि वह ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खराब दौरे के बाद इस मैच में उतरी थीं। जहां उन्होंने कुछ खास मैचों को छोड़कर न तो रन बनाए और न ही ज्यादा विकेट लिए थे। लेकिन, रविवार को उन्होंने अपने करियर की बेस्ट परफोर्मेंस दी।
दीप्ति ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में दूसरा 5 विकेट हॉल अपने नाम किया और इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उनके 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लेने के आंकड़े ने आईसीसी टूर्नामेंट में दीप्ति के शानदार रिकॉर्ड में इजाफा किया। इसके साथ ही उनके अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 166 विकेट हो गए हैं, जो दुनिया कि किसी भी गेंदबाज से ज्यादा हैं। इस मामले में उन्होंने थाईलैंड की थिपात्चा पुत्थावोंग के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भारत का अगला मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स से है। जहां दीप्ति शर्मा के पास एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा, क्योंकि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के ऑल फॉर्मेट में उनके विकेटों की संख्या 354 हो गई है। वह अब विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। ऐसा करते ही वह भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 355 विकेट लेने का महारिकॉर्ड तोड़ देंगी।
| रैंक | खिलाड़ी | टी20I विकेट | ODI विकेट | टेस्ट विकेट | कुल विकेट |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | झूलन गोस्वामी | 56 | 255 | 44 | 355 |
| 2 | दीप्ति शर्मा | 166 | 166 | 22 | 354 |
| 3 | कैथरीन साइवर-ब्रंट | 114 | 170 | 51 | 335 |
| 4 | एलिस पेरी | 127 | 166 | 39 | 332 |
| 5 | सोफी एक्लेस्टोन | 146 | 141 | 40 | 327 |