क्रिकेट

WPL 2025 Auction: दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों को सस्ते में टीम में शामिल कर हैरान, सौरव गांगुली ने किया खुलासा

WPL 2025 Auction: दिल्ली कैपिटल्स बैकअप विकेटकीपर की तलाश में थी और उनकी पहली खरीद 10 लाख रुपए में नंदिनी कश्यप थी। सोौरव गांगुली ने कहा, नंदिनी हमे इतने सस्ते में मिलेगी हमें इसकी उम्मीद नहीं थी।

2 min read

WPL 2025 Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने 2.5 करोड़ रुपए के बजट के साथ WPL 2025 की नीलामी में प्रवेश किया, जिसका लक्ष्य 4 स्लॉट भरना था। उन्होंने विकेटकीपर नंदिनी कश्यप और सारा ब्राइस, ऑलराउंडर एन चरनी और युवा प्रतिभा निकी प्रसाद को साइन किया।

दिल्ली कैपिटल्स WPL के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने नीलामी के बाद कहा,"ईमानदारी से कहूं तो हमारे लिए यह बहुत अच्छी नीलामी थी। मैं पिछले दो सीज़न से इस WPL टीम के साथ हूं। उन्हें करीब से देख रहा हूं। नीलामी और हर चीज में शामिल रहा हूं और हम पिछले साल की तुलना में इस बार बहुत मजबूत टीम हैं। नंदिनी और सारा के साथ अब हम बहुत अच्छे दिख रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बैकअप विकेटकीपर की तलाश में थी और उनकी पहली खरीद 10 लाख रुपए में नंदिनी कश्यप थी। 21 वर्षीय विकेटकीपर ने हाल ही में उत्तराखंड के लिए सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 125.40 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए।

गांगुली ने खुलासा किया, "मुझे उसे 10 लाख में पाकर आश्चर्य हुआ, हम नंदिनी, सिमरन या कमलिनी में से किसी एक को लेना चाहते थे, लेकिन हमें उम्मीद नहीं थी कि नंदिनी इतने सस्ते में मिलेगी। नंदिनी और सारा ब्राइस को उस कीमत पर पाना उल्लेखनीय है।"

मुंबई इंडियंस के साथ बोली लगाने की होड़ में शामिल होकर दिल्ली कैपिटल्स ने 20 वर्षीय ऑलराउंडर एन चरनी को 55 लाख रुपए में साइन किया। उन्होंने पिछले सीजन में गुजरात जायंट्स के लिए नौ मैच खेले थे।

अपनी टीम को और मजबूत करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने स्कॉटलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा ब्राइस को 10 लाख रुपए में खरीदा। उन्होंने 58 टी20 मैचों में 1,290 रन बनाए हैं। नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने कर्नाटक की 19 वर्षीय निकी प्रसाद को 10 लाख रुपए में खरीदा। हाल ही में उन्हें कुआलालंपुर में पहले महिला अंडर-19 एशिया कप के लिए अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया।

इन खिलाड़ियों के साथ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अब एक संतुलित और मजबूत लाइनअप है, जिसमें भारतीय स्टार जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेग लैनिंग, मारिजान कैप और जेस जोनासेन शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स WPL टीम

भारतीय खिलाड़ी: जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), मिन्नू मणि, स्नेहा दीप्ति, तितास साधु, नंदिनी कश्यप (विकेट कीपर), एन चरनी, निकी प्रसाद।

विदेशी खिलाड़ी: मेग लैनिंग, मारिजान कैप, जेस जोनासेन, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, सारा ब्राइस (विकेट कीपर)।

Also Read
View All

अगली खबर