क्रिकेट

IPL के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंची Delhi Capitals, जानें 13 वर्षों का सफर

IPL 2020 में दिल्ली ने हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह वीरेंद्र सहवाग से लेकर डेविड वॉर्नर तक अनुभवी कप्तान भी फाइनल तक पहुंचाने में रहे नाकाम श्रेयस अय्यर को भी लग गए तीन वर्ष
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2020, 10:05 AM IST
Delhi Capitals in IPL
आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच खेला गया आईपीएल ( ipl 2020 ) का 13वां सीजन दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals ) के लिए यादगार बन गया है। हैदराबाद सनराइजर्स को हराकर दिल्ली ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही श्रेयस के रणबांकुरों ने उस चक्रव्यूह को भी भेद दिया है, जिससे पिछले 12 सीजन से टीम जूझ रही थी।

फाइनल तक पहुंचा दिल्ली के लिए इतना आसान नहीं रहा है। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की कप्तान से शुरू हुए दिल्ली के आईपीएल सफर में फाइनल तक पहुंचना एक चुनौती ही बन गया। गौतम गंभीर से लेकर डेविड वॉर्नर तक इस फाइनल तक पहुंचने के तिलिस्म को भेद नहीं पाए। आईए जानते हैं आईपीएल में दिल्ली का अब तक का कैसा रहा सफर।

अनुभवी कप्तान भी रहे नाकाम

दिल्ली ने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी से की। वीरू ने बल्लेबाजी में तो दिल्ली को बेहतरीन जगह दिलाई, लेकिन फाइनल तक पहुंचाने में कामयाब नहीं रहे।

वहीं गौतम गंभीर भी बतौर कप्तान टीम को फाइनल तक पहुंचाने में असफल रहे। इसके बाद भी टीम को एक से बढ़कर एक अनुभवी कप्तान मिले, लेकिन एक भी टीम को सेमीफाइनल से आगे नहीं ले जा पाया। पहले वर्ष जहां टीम को चौथे स्थान पर संतुष्ट रहना पड़ा वहीं दूसरे साल टीम ने प्रदर्शन सुधारा और तीसरे नंबर पर जगह सुनिश्चित की।








आईपीएल में दिल्ली का सफर










































































वर्षरैंक

कप्तान


20084

वीरेंद्र सहवाग


20093गौतम गंभीर
20105दिनेश कार्तिक
201110जेम्स होप्स
20123महेला जयवर्धने
20139रॉस टेलर
20148डेविड वॉर्नर
20157केविन पीटरसन
20166जेपी ड्यूमिनी
20176जहीर खान
20188श्रेयस अय्यर
20193श्रेयस अय्यर
2020फाइनलश्रेयस अय्यर

श्रेयस को भी लगे तीन वर्ष
अनुभवी कप्तानों के बीच युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को जब दिल्ली की कप्तानी मिली तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी टीम में संतुलन और फाइनल तक पहुंचे का लक्ष्य। हालांकि इस तक पहुंचने के लिए भी उन्हें तीन सीजन लग गए। तीसरे सीजन में टीम ने कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचने के लक्ष्य में कामयाब रहे।

Published on:
Also Read
View All