क्रिकेट

ओमान के खिलाफ जीत के बावजूद निराश दिखे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श, बोले- हम घर जाएंगे, ईमानदारी से सोचेंगे…

Australia vs Oman T20 World Cup 2026: ग्रुप स्टेज के चार मैचों में ऑस्ट्रेलिया को Zimbabwe और Sri Lanka के खिलाफ हार मिली थी, जबकि Ireland और Oman के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की। इन दो हारों की वजह से ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के पहले ही चरण में बाहर होना पड़ा।

2 min read
Feb 20, 2026
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श (इमेज सोर्स: आईएएनएस)

ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हरा दिया। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेले गए इस मुकाबले में ओमान ने ऑस्ट्रेलिया को 105 रन का छोटा लक्ष्य दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 9.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 108 रन बनाते हुए मैच 9 विकेट से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने शानदार खेल दिखाते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनके लिए इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्धशतक था। बतौर कप्तान टी20 विश्व कप में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले मार्श दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक (2007), रोहित शर्मा (2026 में), और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (2026 में) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। बतौर कप्तान टी20 विश्व कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी बाबर आजम (Babar Azam) के नाम है, जिन्होंने यह कारनामा 2021 वर्ल्ड कप में किया था।

ये भी पढ़ें

कमजोर टीम मिलते ही ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया रौद्र रूप, 58 गेंद में ओमान का खेल खत्म

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श के चेहरे पर साफ दिखी निराशा

जीत के बावजूद विश्व कप से बाहर होने की निराशा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श के चेहरे पर साफ दिखी।
मैच के बाद मार्श ने कहा, "हम निराश हैं। हर टीम की तरह, हमने दो साल तक विश्व कप की तैयारी की थी। बदकिस्मती से, कुछ खास मैचों में, हम अपना श्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए। यही टूर्नामेंट का खेल है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद हम पर दबाव आ गया था। उन्होंने अच्छा खेला और जीत का श्रेय उन्हें जाता है, लेकिन हम अभी बहुत निराश हैं।"

मार्श ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कंडीशन में दिक्कत थी। कोलंबो में, यह धीमा था, लेकिन हमने उसके लिए तैयारी की थी। मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास अच्छी टीम थी, लेकिन विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अगर आप थोड़ा भी खराब खेलते हैं, तो आप ऐसा मैच हार सकते हैं जो आपको बैकफुट पर डाल दे। पिछले कुछ हफ्तों में, हमारे लिए अच्छे मौके थे, लेकिन हम तब बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाए जब उसकी ज्यादा जरूरत थी।"

उन्होंने कहा, "खिलाड़ी और एक टीम के तौर पर, हम देखेंगे कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं। हमें एक ग्रुप के तौर पर एक और मौका मिलता है, तो हम यह पक्का करना चाहते हैं कि हम इस अनुभव से बेहतर हों। जब आप असफल होते हैं, तो हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। अभी दुख हो रहा है, और हम इस बात से निराश हैं कि यह कैसे हुआ। हम घर जाएंगे, ईमानदारी से सोचेंगे, और आगे बढ़ेंगे।"

बता दें ग्रुप स्टेज के चार मैचों में ऑस्ट्रेलिया को Zimbabwe और Sri Lanka के खिलाफ हार मिली थी, जबकि Ireland और Oman के खिलाफ टीम ने जीत दर्ज की। इन दो हारों की वजह से ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के पहले ही चरण में बाहर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्डकप में इस प्रॉब्लम से जूझ रही भारतीय टीम, सुपर 8 मुकाबलों से पहले कोच मॉर्कल भी परेशान

Also Read
View All

अगली खबर