क्रिकेट

‘वैभव सूर्यवंशी की नकल करना ‘बेवकूफी’ होगी’, जानें देवदत्त पडिक्कल ने क्‍यों कही ये बात

Devdutt Padikkal on Vaibhav Sooryavanshi: आरसीबी के बाएं हाथ के बल्‍लेबाज देवदत्‍त पडिक्‍कल ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उन्‍हें एक रेयर टैलेंट बताया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी बैटिंग स्टाइल की नकल करने की कोशिश करना बेवकूफी होगी।

2 min read
May 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी अपनी उंगलियों से 'A' निशान बनाते हुए (Photo - IANS)

Devdutt Padikkal on Vaibhav Sooryavanshi: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्‍लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उन्हें एक अनोखा टैलेंट बताया है। उन्‍होंने माना है कि उनकी वैभव की बैटिंग स्टाइल की नकल करने की कोशिश करना 'बेवकूफी' होगी। आईपीएल में वैभव और देवदत्‍त दोनों ही टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के बल्‍लेबाज बनकर उभरे हैं, जिन्होंने अपने बेखौफ स्ट्रोकप्ले और धमाकेदार स्कोरिंग से फैंस का दिल जीता है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली के पास आज फिर IPL में इतिहास रचने का मौका, 58 रन बनाते क्रिस गेल, वॉर्नर और केएल को छोड़ेंगे पीछे

वैभव ने तोड़ा पडिक्‍कल का रिकॉर्ड

19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक अहम मुकाबले के दौरान 15 साल के सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों पर 93 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी ने उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में एक टी20 टूर्नामेंट सीजन में 500 से ज्‍यादा रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के बैट्समैन बनने में मदद की। इस दौरान सूर्यवंशी ने पडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन में 19 साल की उम्र में 580 रन बनाए थे।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों लेफ्ट-हैंडर ने इस सीज़न में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अहम टैक्टिकल रोल निभाए हैं, जिन्हें अक्सर बैटिंग की गहराई बढ़ाने और अहम मौकों पर स्कोरिंग में तेजी लाने के लिए इम्पैक्ट प्लेयर्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

'उन्हें कॉपी करने की कोशिश करना बेवकूफी होगी'

जियोहॉटस्‍टार पर बात करते हुए कहा पडिक्कल ने इतनी कम उम्र में इस युवा खिलाड़ी की जबरदस्त पावर-हिटिंग काबिलियत और मैच्योरिटी की तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी जो करते हैं वह सच में यूनिक है। इस उम्र में उनकी बैटिंग में इतनी पावर और एक्सप्लोसिवनेस होना खास है। सच कहूं तो किसी के लिए भी उन्हें कॉपी करने की कोशिश करना बेवकूफी होगी।

'मैं अपनी ताकत पर फोकस करता हूं'

उन्होंने कहा कि वह एक रेयर टैलेंट है और वह जो करता है वह कमाल का है। मेरे लिए, मैं अपनी ताकत पर फोकस करता हूं और खुद से बेस्ट निकलवाने की कोशिश करता हूं। मैं खुद को दूसरों से कम्पेयर नहीं करता, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। मैं इसे सिंपल रखता हूं और जितना हो सके अपने गेम को बेहतर बनाने पर काम करता हूं।

आईपीएल 2026 में वैभव और देवदत्‍त

यहां बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के लीग चरण की 13 पारियों में 579 रन बना चुके हैं। जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 12 पारियों में 412 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL Qualification scenarios: SRH को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए आज कितने अंतर से दर्ज करनी होगी जीत? जानें पूरा गणित
Published on:
22 May 2026 04:59 pm
Also Read
View All
’15 साल के बच्चे के आगे फीकी पड़ी पूरी लीग’, इंग्लैंड में IPL से ज्यादा वैभव का क्रेज, माइकल वॉन का बड़ा दावा

LSG vs PBKS: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी पंजाब किंग्स, दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, पढ़ें हेड टू हेड रिकॉर्ड

‘दांत दिखा, थोड़ा मुस्कुरा’ तिलक वर्मा के बाद अब प्रियांश आर्य को टोकते दिखे अर्शदीप सिंह, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

IPL 2026 Playoffs scenarios: 3 मैच से होगा 4 टीमों के भाग्‍य का फैसला, जानें कौन मार सकता है बाजी

‘अगर हमने यह नहीं किया तो सब खिलाफ हो जाएंगे’ लगातार 6 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग का बड़ा खुलासा!