
मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते विराट कोहली और अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
IPL 2026 Qualification scenarios: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 67वां मुकाबला आज शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें प्लेऑफ में पहले ही जगह बना चुकी हैं। अब आरसीबी की नजर इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को अधिक मजबूत करते हुए क्वलीफायर-1 बनने पर होगी तो एसआरएच भी टॉप-2 के साथ लीग चरण को खत्म करना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं। यह टीम 16 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 में से 9 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। 18 अंकों के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। आरसीबी अगर इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो यह टीम नंबर-1 रहते हुए क्वालीफायर-1 खेलेगी।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खास नहीं रही थी। इस टीम ने शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवा दिए थे, जिसके बाद लगातार 5 मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति को सुधारा। हैदराबाद के पिछले चार मुकाबलों को देखें, तो इस टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। एसआरएच इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष-2 में अपनी जगह बना सकती है, लेकिन उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यानी एसआरएच को आरसीबी के खिलाफ मैच में कम से कम 87 रन से जीत या फिर 11 ओवर या उससे कम में टारगेट को हासिल करना होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में अब तक इन दोनों का आमना-सामना 27 बार हुआ है, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। एसआरएच ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, तो वहीं आरसीबी ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमें आखिरी बार आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में आमने-सामने थीं, जिसमें आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसआरएच को 6 विकेट से हराया था।
Published on:
22 May 2026 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
