
विराट कोहली। (फोटो सोर्स: IANS)
600 plus aggregates in most consecutive IPL editions: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के नाम यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन आज 22 मई को आरसीबी के प्लेऑफ से पहले अपने आखिरी लीग चरण मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली के पास क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया बेंचमार्क बनाने का सुनहरा मौका है। इसके लिए उन्हें 58 रनों की पारी खेलनी होगी।
कोहली अभी आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप स्टैंडिंग में 13 पारियों में 54.20 के शानदार औसत और 164.74 के स्ट्राइक रेट से 542 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। यह उनका लगातार चौथा आईपीएल सीजन है, जिसमें उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और उनके आईपीएल करियर का कुल नौवां सीजन है।
बता दें कि कोहली अभी लगातार सबसे ज्यादा आईपीएल सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के साथ बराबरी पर हैं। गेल ने 2011, 2012 और 2013 में यह उपलब्धि हासिल की, वहीं डेविड वॉर्नर ने 2016, 2017 और 2019 में यह रिकॉर्ड बनाया (वह 2018 में उपलब्ध नहीं थे) और केएल राहुल ने 2020, 2021 और 2022 में 600+ रन बनाए।
जबकि, कोहली ने 2023, 2024 और 2025 में 600 से ज्यादा रन बनाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की। अगर कोहली आज एसआरएच के खिलाफ 58 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में लगातार चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
3 - क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)
3 - डेविड वॉर्नर (2016, 2017, 2019)
3 - केएल राहुल (2020, 2021, 2022)
3 - विराट कोहली (2023, 2024, 2025)
2 - शुभमन गिल (2025, 2026)
2 - साई सुदर्शन (2025, 2026)
आरसीबी बनाम एसआरएच के रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 27 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें हैदराबाद ने 14 जीत दर्ज की हैं तो वहीं, आरसीबी ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। इस सीजन की शुरुआत में आरसीबी ने 28 मार्च को टूर्नामेंट के पहले मैच में पैट कमिंस के बगैर खेल रही एसआरएच को छह विकेट से हराया था और 26 गेंद शेष रहते 201 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया था।
Published on:
22 May 2026 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
