
भारतीय टेस्ट टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
India probable playing XI for Afghanistan Test: अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट के साथ भारतीय टीम के अंतरराष्ट्रीय अभियान की एक बार फिर शुरुआत होने जा रही है। सरफराज खान और औकिब नबी जैसे कुछ बड़े दावेदारों को बाहर कर दिया गया है और मोहम्मद शमी एक बार फिर दरकिनार कर दिया गया है, जिसको लेकर बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की काफी आलोचना भी हुई। अब अगला सवाल यह है कि भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी?
आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट एक बड़ी चिंता का विषय है और कुछ युवा प्लेयर्स के लिए एक बड़ा मौका भी है, क्योंकि ये टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं है। इसलिए शायद टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को डेब्यू कैप दे सकता है। इस रेस में पहली बार चुने गए तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर मानव सुथार और हर्ष दुबे शामिल हैं।
सलामी बल्लेबाज के तौर पर दाएं हाथ के केएल राहुल का प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि उन्हें टीम में उपकप्तान का पद दिया गया है। वहीं, उनके ओपनिंग पार्टनर बाएं हाथ के यशस्वी जायसवाल का भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय माना जा रहा है। उनक पिछला साल आसान नहीं था, क्योंकि उनका औसत 39 कर था। उन्हें अब इससे उबरना होगा।
नंबर तीन पर साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल में से कोई एक उतर सकता है। सुदर्शन 6 मैचों में 27 के औसत से 302 रन ही बना सके हैं। सिर्फ इस मैच के लिए यह जगह देवदत्त पडिक्कल के हाथ में जा सकती है। इस साल रणजी ट्रॉफी के 6 मैचों में उन्होंने 60 के औसत से 543 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल नंबर 4 पर ही रहेंगे। ऐसा लगता है कि उन्हें टेस्ट टीम में अपनी जगह मिल गई है, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड सीरीज़ में 700 से ज्यादा रन बनाए। वहीं, नंबर-5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का उतरना तय है। उनके बाद नंबर छह पर ध्रुव जुरेल, नंबर-7 पर नीतीश कुमार रेड्डी और नंबर-8 वाशिंगटन सुंदर नजर आ सकते हैं। जबकि तेज गेंदबाजी विभाग की कमान प्रसिद्ध कृष्णा संभाल सकते हैं।
माना जा रहा है कि कुलदीप यादव को इस इकलौते टेस्ट के लिए नजरअंदाज किया जाएगा। टीम मैनेजमेंट ने लंबे समय से इस रिस्ट स्पिनर्स पर भरोसा नहीं दिखाया है। उनकी जगह मानव सुथार और हर्ष दुबे में से कोई एक डेब्यू कर सकता है। पंजाब के 6’5 के पेसर गुरनूर बरार को इशांत शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। उनका प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड अच्छा है, जहां उन्होंने 18 मैचों में 52 विकेट लिए हैं।
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा।
Published on:
22 May 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
