क्रिकेट

क्राइस्टचर्च टी20 : कॉनवे की शानदार पारी, न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रनों से हराया

-न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में सोमवार को 53 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।-न्यूजीलैंड ने कॉनवे के नाबाद 99 रनों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए।-लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.3 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई।  
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2021, 5:26 PM IST
new_zeleand.png

नई दिल्ली। डेवोन कॉनवे (Devon Conway) (नाबाद 99) की शानदार पारी और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी (Leg spinner Ish Sodhi) (4/28) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया (New Zealand vs Australia) को पहले टी20 मैच (T20 Match) में सोमवार को 53 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हागले ओवर मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने कॉनवे के 59 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए गए नाबाद 99 रनों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.3 ओवर में 131 रन बनाकर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सोढ़ी के अलावा टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट तथा काइल जैमिसन और मिशेल सेंटनर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 19 रन पर माíटन गुप्टिल (0), टिम सीफर्ट (1) और कप्तान केन विलियम्सन (12) के विकेट गंवाए। हालांकि कॉनवे ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई।

फिलिप्स को मार्कस स्टोयनिस ने आउट किया। फिलिप्स ने 20 गेंदों पर तीन छक्कों के सहारे 30 रन बनाए। इसके बाद कॉनवे ने जेम्स नीशम के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। हालांकि नीशम को झाई रिचर्डसन ने आउट किया। नीशम ने 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए। कॉनवे दूसरी छोर से पारी संभाले लेकिन ओवर खत्म होने के कारण शतक बनाने से चूक गए। मिशेल सेंटनर पांच गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से रिचर्डसन और डेनियल सैम्स ने दो-दो विकेट और स्टोयनिस ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसने चार विकेट 19 रन पर गंवाए। मार्श ने कुछ कोशिशें की लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी बिखर गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्टन एगर ने 23, मैथ्यू वेड ने 12 और रिचर्डसन ने 11 रन बनाए जबकि एडम जम्पा 13 बनाकर नाबाद रहे। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 25 फरवरी को डुनेडिन में खेला जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच