बीसीसीआई ने पोस्ट किया वीडियो
बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हार्दिक ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में दर्शकों के बीच खेलने का बेताबी से इंतजार है। क्या शानदार मंजर होगा। उन्होंने आगे कहा, सभी खिलाड़ियों को यह बहुत पसंद आया। इस स्टेडियम के आकार को समझने में एक घंटा लगा। मुझे गर्व है कि भारत में यह स्टेडियम है। यहां शानदार मैच होंगे। ऑलराउंडर ने कहा, मैंने ऐसा स्टेडियम नहीं देखा जिसका ड्रेसिंग रूम जिम से जुड़ा हो। इस स्टेडियम को बनाने वाले लोगों गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।