कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टी20 सीरीज से बाहर रखा गया है। उन्हें टेस्ट में भी दो साल बाद मौका मिला, जिसमें इस खिलाड़ी ने खुद को साबित किया और 2 विकेट झटके। हालांकि एक बार फिर इस खिलाड़ी को नजर अंदाज किया गया है। एक वक्त पर कुलदीप और युजवेंद्र चहल की जोड़ी के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतरती थी, लेकिन अब कुलदीप को जिस तरह से टीम में बिना मौका मिले बाहर किया जा रहा है, फैंस उससे बेहद खफा हैं।