क्रिकेट

फिर वायरल हुआ युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री का डांस वीडियो, ‘दिल मेरा ब्लास्ट’ पर लगाए ठुमके

-युजवेंद्र चहल से नाम जुड़ने के बाद धनाश्री वर्मा को मिल रहा है खूब फेम।-दर्शन रावल के साथ सॉन्ग 'दिल मेरा ब्लास्ट' पर धनाश्री ने लगाए जमकर ठुमके।-धनाश्री अपने डॉक्टरी पेशे से कही ज्यादा अपने डांस वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती हैं।-कुछ दिन पहले वह आईपीएल में युजवेंद्र चहल का सपोर्ट करती नजर आई थीं।
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 9:03 PM IST
dhanasree.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जबसे उनका नाम युजवेंद्र के साथ जुड़ा है उन्हें काफी फेम मिल रहा है। आए दिन वह यूट्यूब पर नए-नए डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने दर्शन रावल (Darshan Rawal) के साथ उनके एक फेमस गाने पर डांस का एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है।

दरअसल, वायरल हुए वीडियो में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma), दर्शन रावल के साथ 'दिल मेरा ब्लास्ट' (Dil Mera Blast Song) गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। धनाश्री के इस वीडियो को डांस क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में डांसर के स्टेप्स काफी जबरदस्त लग रहे हैं। धनाश्री के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें कि धनाश्री ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है, जो खूब ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

धनाश्री अपने डॉक्टरी पेशे से कही ज्यादा अपने डांस वीडियो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिन पहले वह आईपीएल में युजवेंद्र चहल का सपोर्ट करती नजर आई थीं। उन्होंने इस दौरान की फोटोज और वीडियो सोाशल मीडिया पर शेयर की थीं।

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी किया। बता दें युजवेंद्र चहल वनडे में 10 ओवर में सबसे अधिक रन खर्च करने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पीयुष चावला के नाम था।

Updated on:
30 Nov 2020, 9:03 PM IST
Published on: