2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज को लेकर वॉन की भविष्यवाणी, इंडियंस को नहीं होगा भरोसा

-इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली तीना प्रारूपों में की सीरीज केा लेकर की भविष्वाणी।-वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा,'पहले कहा रहा हूं। मुझे लगता है कि अस्ट्रेलिया इस दौर पर भारत को सभी प्रारूपों में मात देगी।'-वॉन बोले-'यह भारतीय टीम मेरे लिए पुरानी है। गेंदबाजी के सिर्फ पांच विकल्प और बल्लेबाजी ज्यादा गहरी नहीं है।'  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 28 Nov 2020, 9:50 PM IST

van.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि मेजबान आस्ट्रेलिया अपने घर में भारत के खिलाफ तीनों प्रारूपों में सीरीज जीतेगी। वॉन ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे में एकतरफा प्रदर्शन किया। आस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 66 रनों से हरा दिया। वॉन ने ट्वीट करेत हुए अपने विचार रखे और भारत की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, पहले कहा रहा हूं। मुझे लगता है कि अस्ट्रेलिया इस दौर पर भारत को सभी प्रारूपों में मात देगी।

टी20 में दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज Mujeeb Ur Rahman ने रचाई शादी, तस्वीरें और डांस वीडियो वायरल

दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने लिखा, भारत ओवर रेट। बॉडी लैंग्वेज रक्षात्मक है। फील्डिंग हैरान करने वाली। गेंदबाजी साधारण। आस्ट्रेलिया शानदार खेली। मुझे लगता है कि भारत के लिए लंबा दौरा। आस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए पहले वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए थे। भारत पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट खोकर 308 रन ही बना पाई।

कभी पाई पाई को मोहताज थे टी नटराजन, अब ऑस्ट्रेलिया धुरंधरों को दिखाएंगे अपना दमखम, जानिए खाक से खास तक का सफर

वॉन ने लिखा, यह भारतीय टीम मेरे लिए पुरानी है। गेंदबाजी के सिर्फ पांच विकल्प और बल्लेबाजी ज्यादा गहरी नहीं है। भारत के पूर्व बलेलेबाज संजय मांजरेकर ने भी भारतीय टीम की आलोचना की है। मांजरेकर ने ट्वीट किया, इसलिए हमें एक विशुद्ध बल्लेबाज चाहिए जो तीन-चार ओवर गेंदबाजी कर सके। भारत के लिए चिंता की बात है कि उसका कोई भी बल्लेबाज एक भी ओवर नहीं फेंक सकता। आस्ट्रेलिया के पास स्टोइनिस और मैक्सवेल हैं।

भारत के खिलाफ वनडे मैच में एरॉन फिंच ने रचा नया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज