क्रिकेट

शादी के दूसरे महीने में ही चीट करते हुए पकड़े गए थे युजवेंद्र चहल, तलाक के बाद धनाश्री ने किया सबसे बड़ा खुलासा

Dhanashree Verma Shocking Allegation: धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। 2020 में चहल ने धनाश्री के ऑनलाइन डांस क्लास जॉइन की और दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली।
2 min read
Sep 29, 2025
Dhanashree Verma
धनाश्री वर्मा (फोटो- IANS)

Dhanashree Verma on Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के दिगग्ज स्पिनर युजवेंद्र चहल की तलाक के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस क्रिकेटर का अंतरराष्ट्रीय करियर भी अधर में लटका हुआ है तो दूसरी ओर पूर्व पत्नी धनाश्री वर्मा ने एक बड़ा खुलासा कर, उनकी छवि को फिर से खराब किया है। इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो चहल ही बताएंगे लेकिन रियलिटी शो में यह खुलासा कर धनाश्री ने शो को पॉपुलर तो बना दिया है।

एमएक्स प्लेयर के 'राइज एंड फॉल' में धनाश्री वर्मा ने अपने पूर्व पति युजवेंद्र चहल पर चीटिंग का आरोप लगाया। यह खबर न सिर्फ एंटरटेनमेंट जगत के लिए बड़ी थी, बल्कि क्रिकेट जगत में भी आग की तरह फैली। धनाश्री ने बताया कि शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ही उन्होंने चहल को धोखा देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धनाश्री का बड़ा आरोप

बता दें कि अशनीर ग्रोवर के इस गेम-बेस्ड शों में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स भाग ले रहे हैं, जिनमें अर्जुन बिजलानी, किकू शारदा और कुब्रा सैत जैसे नाम शामिल हैं। धनाश्री एक ट्रेंडिंग डांसर और कोरियोग्राफर के तौर पर इस शो में शामिल हुई हैं और अपनी निजी जिंदगी के राज खोल रही हैं। एपिसोड के दौरान धनाश्री से साथी कंटेस्टेंट ने पूछा कि आपको कब लगा कि आपका रिलेशनशिप काम नहीं करेगा? इसके जवाब में धनाश्री ने बिना हिचकिचाहट कहा, "पहले साल, दरअसल शादी के दूसरे महीने में ही उसे चीट करते हुए पकड़ लिया था।"

धनाश्री और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। 2020 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर ने धनाश्री के ऑनलाइन डांस क्लास जॉइन की थी और उसी दौरान दोनों करीब आए थे। दोनों ने साल 2020 के अंत में शादी कर ली। शादी के 2 साल बाद ही दोनों के बीच खटपट की खबरें आने लगी और आखिरकार फरवरी 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी, जो मार्च में फाइनल हो गया।

Updated on:
29 Sept 2025 08:37 pm
Published on:
29 Sept 2025 08:17 pm
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला