क्रिकेट

श्रीलंका दौरे से पहले फुटबॉल गेम में एक-दूसरे भिड़े धवन और भुवनेश्वर, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

श्रीलंका दौरे से पहले बीसीसीआई ने शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को एक वीडियो गेम खेलते हुए तस्वरीर शेयर की है। इसमें दोनों एक-दूसरे के विपक्षी नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 4:27 PM IST
shikhar_dhwan-1.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) श्रीलंका दौरे पर 28 जून को रवाना होगी। इससे पहले खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम का कप्तान और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को उपकप्तान बनाया गया है। एक तरफ सीनियर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की तैयारियां कर रही है। वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

आपस में भिड़े शिखर और भुवनेश्वर कुमार
श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार फुटबॉल गेम में एक—दूसरे को चुनौती देते नजर आए। दरअसल, एक फुटबॉल गेम के दौरान शिखर और भुवनेश्वर दोनों एक—दूसरे के विपक्ष मैच खेलते नजर आए। बीसीसीआई ने इस पल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कौन जीत रहा है शिखर या भुवनेश्वर
दरअसल, बीसीसीआई ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें शिखर और भुवनेश्वर एक फुटबॉल मैच में एक—दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। बीसीसीआई ने यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'कौन जीत रहा है यह मैच, शिखर धवन या भुवनेश्वर कुमार।'

13 जुलाई से दोनों टीमों के बीच शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से वनडे सीरीज शुरू होनी है। जिसके सभी मैच कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। टीम के अधिकतर प्रमुख खिलाड़ियों के इंग्लैंड दौरे पर होने की वजह से बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए कुछ युवा चेहरों को टीम में जगह दी है। इसमें देवदत्त पडिक्कल, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और रुतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ 25 सदस्यीय टीम और 20 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ के साथ हेड कोच के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे।

Updated on:
26 Jun 2021, 4:27 PM IST
Published on: