29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड की वेबसाइट ने की विराट कोहली के साथ ऐसी हरकत, जीत के जश्न में पार की सारी हदें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दोनों पारियों में काइल जेमिसन ने ही विराट कोहली का विकेट लिया था। पहली पारी में जेमिसन ने 5 विकेट लिए और दूसरी पारी में 2 विकेट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Jun 2021, 11:43 AM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को हरा दिया और टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। हालांकि जीत के जश्न में न्यूजीलैंड के कुछ फैंस ने सारी हदें पार कर दी। न्यूजालैंड की जीत के बाद स्टैंड्स में फैंस ने अपनी शर्ट उतराना शुरू किया। थोड़ी ही देर में स्टैंड्स में बैठे लगभग सभी फैंस ने अपनी शर्ट उतार दी। वहीं न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट ने भी जीत के जोश के विराट कोहली के साथ कुछ ऐसा कि भारतीय फैंस गुस्सा हो गए।

जिम्मी नीशम ने मांगी माफी
न्यूजीलैंड के फैंस के इस व्यवहार से टीम के ऑलराउंडर जिम्मी नीशम भी आहत हुए और उन्होंने फैंस की हरकत के लिए सबसे माफी भी मांगी है। नीशम ने एक भारतीय फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'हां, बिल्कुल मैं इस घृणित व्यवहार के लिए माफी चाहता हूं। लोगों की हिम्मत कैसे हुई 'नोट चेक करने' अपनी टी-शर्ट इधर-उधर लहराने की।'

यह भी पढ़ें— विराट कोहली ने भी दिया था एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को बड़ा झटका, करोड़ों रुपयों को मार दी थी ठोकर

न्यूजीलैंड की वेबसाइट ने भी पार की सभी हदें
वहीं न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट AccNZ ने भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बेइज्जती करते हुए सभी हदें पार कर दी। वेबसाइट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में एक महिला ने एक पुरुष के गले में पट्टा बांधा हुआ है और उसकी रस्सी महिला ने हाथ में पकड़ी है। फोटो में महिला को काइल जेमिसन बताया गया और जिस पुरुष के गले में पट्टा बंधा हुआ है, उसे विराट कोहली बताया गया है।

यह भी पढ़ें— ग्रीम स्वान बोले-'कोहली को कप्तानी से हटाना क्रिकेट के प्रति अपराध होगा'

भारतीय फैंस हुए गुस्सा
इस तस्वीर से भारतीय फैंस काफी गुस्से में हैं और वे इस पोस्ट पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम को खेल भावना के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके फैंस की इस तरह की हरकतों से लोग निराश हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दोनों पारियों में काइल जेमिसन ने ही विराट कोहली का विकेट लिया था। पहली पारी में जेमिसन ने 5 विकेट लिए और दूसरी पारी में 2 विकेट।