29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोनाल्डो ही नहीं विराट कोहली ने भी दिया था एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को बड़ा झटका, करोड़ों रुपयों को मार दी थी ठोकर

कुछ साल पहले विराट कोहली भी एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने इसका विज्ञापन करने से मना कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 Jun 2021, 11:01 AM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों अपने खेल के साथ एक अन्य वजह से भी चर्चा मेें हैं। दरअसल, हाल ही रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टेबल पर रखी सॉफ्ट ड्रिंक की दो बोतलों को उठाकर साइड में रख दिया था। जिसके बाद रोनाल्डो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इससे सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो गया। दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के शेयरों की कीमत में गिरावट आ गई। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से कंपनी को करीब 293 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी की वजह से किसी सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कारण भी एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को काफी नुकसान हुआ था।

कोहली की वजह से हुआ था नुकसान
कई खिलाड़ी सॉफ्ट ड्रिंक इत्यादि के विज्ञापनों में नजर आते हैं और उनका प्रचार करते हैं। विराट कोहली भी ऐसा कर चुके हैं। दरअसल, कुछ साल पहले विराट कोहली भी एक सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने इसका विज्ञापन करने से मना कर दिया था। वर्ष 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने उस सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी से अपना 6 साल का साथ छोड़ दिया था। इससे सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ था। बताया जाता है कि विराट ने यह फैसला खुद सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीने के चलते उठाया था। कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खुद भी सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पीते हैं, ऐसे में उनके द्वारा इसका विज्ञापन करना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें— नितीश राणा ने किया खुलासा: 6 साल पहले बैटिंग टिप्स लेने गए थे विराट कोहली के घर

यह भी पढ़ें— विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में 10 साल पूरे, जानिए 10 बेमिसाल रिकॉर्ड

उन्हीं चीजों का प्रचार, जिनका इस्तेमाल खुद करते हैं
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह उन प्रोडक्ट्स का प्रचार करना चाहते हैं, जिनका यूज वे खुद करते हैं। इसी वजह से कोहली ने सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के साथ अपना करार तोड़ दिया था और करोड़ों रुपए भी ठुकरा दिया थे। विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में होती है। वह अपनी लाइफस्टाइल और खानपान से समझौता नहीं करते हैं। इसी वजह से लगातार उनकी फिटनेस बढ़िया होती गई। पिछले दिनों ही विराट कोहली ने अपनी डाइट का खुलासा किया था। हालांकि डाइट में अंडे शामिल करने को लेकर वे कुछ लोगों के निशाने पर आ गए थे और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।