
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आलोचकों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग कोहली को कप्तानी से हटाने की वकालत कर रहे हैं। आईसीसी का खिताब नहीं जीत पाने पर कोहली को घेरा जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने कोहली का बचाव किया है। उन्होंने कोहली को कप्तान बनाए रखने की वकालत की है।
बिना तैयारी के भारत हारा मैच
स्वान ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा कि कोहली अपने काम के प्रति 100 फीसदी समर्पित हैं। इस समय कोहली को कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए। जब आपके पास इतना अच्छा कप्तान है, यह क्रिकेट के प्रति अपराध होगा। मुझे नहीं लगता कि उन्हें कहीं और देखने की जरूरत है। भारत मैच इसलिए हारा क्योंकि उनकी तैयारी पूरी नहीं थी।' स्वान का कहना है, 'विराट कोहली एक चैंपियन और सुपरस्टार हैं। उन्होंने भारतीय टीम को काफी मजबूत बनाया है। जब भी विकेट गिरता है तो उनके चेहरे पर जोश देखिए। जब कोई मिसफील्ड होती है तब उनके चेहरे के भाव देखिए।'
अपनी फॉर्म को लेकर निशाने पर हैं कोहली
कोहली इस समय ना केवल अपनी कप्तानी केा लेकर बल्कि बल्ले से अपने प्रदर्शन को लेकर भी लोगों के निशाने पर हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की पहली पारी में उन्होंने 44 रन बनाए और दूसरी पारी में उन्होंने 13 रन का ही योगदान दिया। आईसीसी टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उनका बल्ला शांत ही रहा है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे।भारत को कोहली की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 2019 में भी हार मिली थी।
Updated on:
25 Jun 2021, 11:41 PM IST
Published on:
25 Jun 2021, 11:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.