क्रिकेट

ZIM vs SL: जिम्बाब्वे जीत रही थी मुकाबला, लेकिन मदुशंका ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेकर पलटा मैच

ZIM vs SL 1st ODI Highlights: हरारे में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका ने मेजबान जिम्बाब्वे के मुंह से जीत छीन ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 298 रन बनाए। जिम्बाब्वे सिर्फ 291 रन बना सकी।

2 min read
Aug 29, 2025
श्रीलंका के दिलशान मधुशंका ने हैट्रिक लेकर दिलाई जीत (फोटो- Fancode)

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने आखिरी ओवर में 7 रन से मैच अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 298 रन बनाए। 299 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने 49 ओवर तक 289 रन बना लिए थे और उनके हाथ में 5 विकेट शेष थे। लेकिन दिलशान मदुशंका ने आखिरी ओवर की पहली 3 गेंदों पर 3 बल्लेबाजों को आउट कर हैट्रिक पूरी की और श्रीलंका को जीत दिला दी।

इससे पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सीन विलियम्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं और निशान मदुशंका बिना खाता खोले एनगारवा की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि पथुम निसांका और कुशल मेंडिस ने पारी संभाली। दोनों ने मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। मेंडिस 38 रन बनाकर आउट हुए और 109 पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। इसके बाद समरविक्रमा और निसांका के बीच छोटी सी साझेदारी हुई। निसांका 92 गेंद में 76 बना कर आउट हुए। कप्तान चरिथ असालंका 6 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें

Hockey Asia Cup: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में चीन को भारत ने हराया, हरमनप्रीत सिंह ने दागी हैट्रिक

इसके बाद कमेंडु मेंडिस और जनित लियानागे ने बेहतरीन पार्टनरशिप की और श्रीलंका को 298 रनों तक पहुंचा दिया। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर मेंडिस 57 रन बनाकर आउट हुए। जबकि जनित लियानागे 70 बनाकर आउट नाबाद रहे। उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। जिम्बाब्वे की ओर से अंगारवा ने दो विकेट हासिल किए तो मुजरबानी, ग्वांडू और सीन विलियम्स को एक-एक सफलता मिली। सिकंदर राजा ने भी एक विकेट चटकाया।

मदुशांका ने छीन ली जीत

299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। ब्रायन बेनेट और ब्रेंडन टेलर खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि बेन करन ने 70 रन और सीन विलियम्स ने 57 रन जोड़कर टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। सिकंदर राजा शतक से चूक गए और उन्हें दिलशान मदुशंका ने 92 रन के पर आउट किया। सिकंदर राजा के आउट होते ही जिम्बाब्वे की जीत की उम्मीदें धरी की धरी रह गई। मदुशंका ने अगली दो गेंद पर ब्रेड इवांस और रिचर्ड अंगारवा को आउट कर श्रीलंका को जीत दिला दी। वह वनडे क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से हैट्रिक लेने वाले 11वें गेंदबाज बने। हालांकि इस दौरान चमिंडा वास ने 2 और लसित मलिंगा ने 3 बार हैट्रिक ली है।

वनडे में श्रीलंका के लिए हैट्रिक

  • चामिंडा वास बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो (2001)
  • चमिंडा वास बनाम बांग्लादेश, पीटरमैरिट्ज़बर्ग (2003)
  • लसिथ मलिंगा बनाम दक्षिण अफ्रीका, (गुयाना)
  • फ़रवेज़ महारूफ़ बनाम भारत, दांबुला, (2010)
  • लसिथ मलिंगा बनाम केन्या, कोलंबो (2011)
  • लसिथ मलिंगा बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो (2011)
  • थिसारा परेरा बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (2012)
  • वानिंदु हसरंगा बनाम जिम्बाब्वे, गाले (2017)
  • शेहान मदुशंका बनाम बांग्लादेश, ढाका, (2018)
  • महेश तीक्षणा बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन (2025)
  • दिलशान मदुशंका बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, (2025)
Also Read
View All

अगली खबर