क्रिकेट

पंत को कोरोना होने पर दिनेश कार्तिक ने जताई इंग्लैंड में खेलने की इच्छा, लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा के आइसोलेट होने के बाद दिनेश कार्तिक ने जताई टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 6:09 PM IST
dinesh_kartik.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ( Dinesh Karthik) संन्यास लेने से पहले टीम में वापसी करने के मूड में हैं। वह पहले भी टी20 वर्ल्ड कप (T20 Wrold Cup) में खेलने की इच्छा जता चुके हैं और अब इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी एक बार फिर खेलने की इच्छा जाहिर की है। गौरतबल है कि कार्तिक कमेंट्री के लिए इस समय इंग्लैंड में हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर संकेत दिए कि वह टीम इंडिया के लिए प्रैक्टिस मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पंत और ऋद्धिमान साहा आइसोलेट हो गए हैं। साहा इसलिए आईसोलेट हो गए हैं कि क्योंकि वह पंत के कोरोना होने के बाद वह उनके संपर्क में आए थे।

पंत और ऋद्धिमान दोनों ही प्रैक्टिस मैच में शायद ही खेल पाएं
पंत और ऋद्धिमान साहा दोनों के आइसोलेट होने के बाद तीन दिवसयीय अभ्यास मैच में इन दोनों के खेलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। निश्चित रूप से विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम चिंतित होगी। ऐसे में केएल राहुल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इस बीच दिनेश कार्तिक ने प्रैक्टिस मैच खेलने के संकेत दिए हैं। कार्तिक ने ट्विटर पर दिनेश कार्तिक ने ट्विटर हैंडल पर अपने क्रिकेट किट की एक तस्वीर पोस्ट की।

पोस्ट हुई वायरल
कार्तिक ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ कह रहा हूं।' उनकी यह पोस्ट थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। लोग उनकी पोस्ट पर तरह—तरह के कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'प्रैक्टिस मैच के लिए केएल राहुल पर्याप्त हैं। पंत पहले टेस्ट मैच तक खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएंगा या तब केएस भारत को बुलाया जा सकता है। कमेंट्री बॉक्स से आपकी कमेंट्री सुनना चाहते हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोलकाता नाइटराइडर्स का सर्वश्रेष्ठ योद्धा।' एक और यूजर ने लिखा,'इंग्लैंड आपके लिए तैयार नहीं है।’ एक अन्य यूजर ने बीसीसीआई को टैग करते हुए लिखा, ‘क्या हम दिनेश कार्तिक को अब इंग्लैंड सीरीज के लिए बैकअप विकेटकीपर रख सकते हैं। वह पहले से ही वहां हैं। हम उनका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते?’ इसके अलावा भी कई यूजर्स अपने—अपने अंदाज में ट्वीट किए।

Updated on:
16 Jul 2021, 6:09 PM IST
Published on: