
नई दिल्ली। श्रीलंका में होने जा रही सीमित ओवरों की सीरीज में भारत की पारी की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे बल्लेबाज नितीश राणा (Nitish Rana) और तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) का कहना है कि वे कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) से धैर्य और दृढ़ संकल्प का पाठ सीखना चाहते हैं। घरेलू प्रतियोगिता में दिल्ली और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले राणा ने कहा, मैंने सुना है कि एक कोच के रूप में राहुल द्रविड़ खिलाड़ी के समान हैं। काश मैं उनके भीतर मौजूद धैर्य का एक प्रतिशत भी हासिल कर पाता - यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
यह खबर भी पढ़ें:—बड़ौदा छोड़ अब राजस्थान की टीम की ओर से क्रिकेट खेलेंगे दीपक हुड्डा
मैं द्रविड़ से सिखना चाहता हूं कि वह टीम इंडिया की दीवार कैसे बनें
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सकारिया, जिनके लिए बीते कुछ महीने एक सपने की तरह रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह द्रविड़ से दृढ़ संकल्प लेना चाहते हैं। सकारिया ने कहा, मैं जानना चाहता हूं कि उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ इतना कुछ कैसे हासिल किया। मैं इस प्रक्रिया को सीखना और समझना चाहता हूं। जो उस मानसिकता के पीछे जाता है और उन्हें एक महान खिलाड़ी और दीवार बनाता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घरेलू प्रतियोगिताओं में कुछ अच्छे स्पैल फेंके, जिनमें आईपीएल भी शामिल है। वह एक समय रॉयल चैलेंजर्स के नेट बॉलर थे और इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा।
नेट बॉलर से बने राजस्थान रॉयल्स की जान
कभी चेतन सकारिया रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के नेट बॉलर हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने प्रदर्शन से आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों को इस कदर प्रभावित किया है उन्हें आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। देखते ही देखते ही गेंदबाजी में राजस्थान रॉयल्स के मैन बॉलर बन गए। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचना सकारिया के लिए इतना आसान नहीं रहा। पहले उनके भाई का निधन हो गया और फिर कोरोना ने उनके सिर से पिता का साया भी छीन लिया। लेकिन सकारिया हर परिस्थतियों से लड़ते हुए निखर कर सामने आ रहे हैं।
Published on:
16 Jul 2021, 5:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.