क्रिकेट

वनडे क्रिकेट के वो दिग्गज खिलाड़ी, जिन्होंने बनाए हजारों रन लेकिन नहीं लगा पाये एक भी शतक

टेस्ट क्रिकेट के बाद वनडे ही एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बल्लेबाज के पास शतक लगाने के लिए काफी टाइम होता है। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपने देश के लिए एक से एक पारी खेलीं और कई बार मैच जिताए। लेकिन कभी शतक नहीं बना पाये। इन में से कई खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के कप्तान भी रहे।  
2 min read
misbah.png
मिस्बाह उल हक वनडे में कभी शतक नहीं लगा पाये।

ODI Century: वन डे इंटरनेशनल (ODI) में शतक लगाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। विश्व क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे कई शतक लगाए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग और विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन वनडे में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे हैं जो बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद कभी शतक नहीं लगा पाये। इन खिलाड़ियों ने हजारों रन बनाए और कई बार अपनी टीम को जिताया भी। इन में से कई ने अपने देश की कप्तानी भी की लेकिन कभी शतक नहीं लगा सके। तो आइए जानते हैं ऐसे बल्लेबाजों के बारे में ।

माइकल वॉन -
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने देश का नेतृत्व किया है लेकिन कभी शतक नहीं लगाया। दाएं हाथ के इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 86 वनडे इंटरनेशनल मैच 27.15 की औसत से 1982 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रहा। हालांकि टेस्ट में वॉन ने 18 शतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- जल्द शादी कर सकते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी!, सुनील शेट्टी ने कही ये बड़ी बात

दिनेश कार्तिक -
भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब भी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा है। लेकिन वे वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। कार्तिक ने अबतक 94 वनडे मैचों में 30.20 की औसत से 1752 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन अबतक एक भी शतक नहीं लगा पाये हैं। कार्तिक का बेस्ट स्कोर 79 है।


मिस्बाह उल हक -
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान के लिए कई मैच जिताऊ पारी खेली। लेकिन वे अपने पूरे करियर में कभी शतक नहीं लगा पाये। 162 वनडे मैचों की 149 पारियों में 43.40 की औसत से 5122 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 42 अर्धशतक लगाए। मिस्बाह का बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन रहा। हालांकि टेस्ट में पूर्व पाक कप्तान ने 10 शतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से रद्द की सीरीज, इस वजह से अब नहीं खेल पाएगी वर्ल्ड कप

एंड्रयू जोन्स -
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एंड्रयू जोन्स ने 18 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जोन्स ने 87 वनडे मैचों में 35.69 के औसत से 2784 रन बनाए हैं। इस दौरान जोन्स ने 25 अर्धशतक भी जड़े। वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 93 रहा। जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। हालांकि जोन्स ने भी टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और 7 शतक लगाए हैं।


इयान बॉथम -
इंग्लिश खिलाड़ी इयान बॉथम का नाम दुनिया के महान ऑलराउंडर में लिया जाता है। लेकिन अपने करियर में 116 वनडे मैच खेलने के बावजूद बॉथम कभी शतक नहीं लगा पाए। बॉथम ने 106 वनडे पारियों में 23.21 की औसत से 2113 रन बनाए हैं। जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 79 रन है। दाएं हाथ के बल्लेबाज बॉथम का टेस्ट करियर शानदार रहा रहा, जहां उन्होंने 161 पारियों में 5200 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 14 शतक लगाए हैं।

Updated on:
13 Jul 2022 02:57 pm
Published on:
13 Jul 2022 02:56 pm
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक