
अथिया और राहुल को एक साथ म्यूनिख में देखा गया था।
Athiya Shetty and KL Rahul wedding: भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ घूमते देखा गया है। हाल ही में राहुल की जर्मनी में सर्जरी हुई है। वहां भी अथिया उनके साथ ही थी। इसी बीच मीडिया में दोनों की शादी को लेकर भी कुछ खबरें आ रही थी। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। इस बीच अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस पर पहली बार खुलकर कुछ बोला है।
सुनील ने कहा, ' नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!' थिया की फिलहाल शादी की कोई तैयारी नहीं है। सुनील शेट्टी ने कहा कि समय बदल गया है और यह दोनों को तय करना है कि वे क्या चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से रद्द की सीरीज, इस वजह से अब नहीं खेल पाएगी वर्ल्ड कप
उन्होंने कहा , 'वह मेरी बेटी है, कभी न कभी उसकी शादी होगी। मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे की भी शादी हो जाए, जितनी जल्दी हो उतना अच्छा। यह उनकी पसंद है। जहां तक केएल राहुल की बात है तो मैं उस लड़के को बहुत पसंद करता हूं और यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं क्योंकि समय बदल गया है।'
हाल ही में अथिया और राहुल ने एक साथ म्यूनिख गए हुए थे जहां क्रिकेटर ने अपनी कमर की सर्जरी करवाई है। इस यात्रा के बाद कई रिपोर्टों में दावा किया जाने लगा कि अथिया और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि शादी अगले तीन महीने में हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्लैंड को 10 विकेट से हारा भारत ने रचा इतिहास
बता दें कि ये कपल 3 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अगर इनकी शादी होती है तो क्रिकेट और बॉलीवुड कॉम्बो की एक और जोड़ी बन जाएगी। इनसे पहले विराट अनुष्का, हार्दिक पांडया-नताशा स्तांकोविक , हरभजन सिंह-गीता बसरा, जहीर खान-सागरिका घटगे, युवराज सिंह-हेजल कीच, अजहरुद्दीन और संगीता बीजलानी की जोड़ी बन चुकी हैं।
Published on:
13 Jul 2022 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
