क्रिकेट

‘हम ओपनर्स के भरोसे नहीं जीत सकते’, पंजाब को धूल चटाने के बाद फरेरा ने वैभव-जायसवाल को लेकर दिया बड़ा बयान

Donovan Ferreira on Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi: न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान की धमाकेदार जीत के बाद डोनोवन फरेरा ने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान। जानें क्यों कहा कि सिर्फ ओपनर्स पर निर्भर रहना ठीक नहीं।
2 min read
Apr 29, 2026
Donovan Ferreira, Yashasvi Jaiswal, Vaibhav Sooryavanshi,
डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे (Photo - IANS)

Donovan Ferreira on RR Openers: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टेबल-टॉपर पंजाब किंग्स (PBKS) को उनके घर में हराकर सबको चौंका दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स, जो इस सीजन में बड़े से बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए जानी जा रही थी (हाल ही में 265 चेज किया था, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ), इस बार राजस्थान के तूफान के सामने टिक नहीं पाई।

रॉयल्स यहां जीती मुकाबला

पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह (59) और मार्कस स्टोइनिस (62) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत पंजाब ने 222 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 26 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर बाजी पलट दी।

'सिर्फ ओपनर्स के भरोसे नहीं रह सकते'

मैच के बाद फरेरा ने एक बहुत ही पते की बात कही। जहां पूरी दुनिया वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तारीफ कर रही है, वहीं फरेरा ने टीम को आगाह करते हुए कहा, 'जायसवाल और वैभव शुरुआती ओवरों में हमेशा हमें अच्छी शुरुआत दे रहे हैं, लेकिन यह जरूरी है कि जब आपका दिन हो, तो आप खुद खड़े हों और मैच जिताएं। हम सिर्फ अपने ओपनर्स के भरोसे नहीं बैठ सकते, चाहे वो कितना ही अच्छा क्यों न कर रहे हों।'
फरेरा ने आगे बताया कि वह मैदान पर क्या सोच रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैंने लड़कों से कहा कि हमें पॉजिटिव रहना होगा। बस एक अच्छा ओवर और गेम आसान हो जाएगा। शुभम दुबे (31 रन, 12 गेंद) ने आकर मेरा दबाव कम कर दिया और मुझे पता था कि अगर मैं अंत तक टिका रहा, तो एक ही ओवर में मैच खत्म कर सकता हूं।'

राजस्थान अब टॉप-3 में

शुभम दुबे और फरेरा के बीच हुई 77 रनों की नाबाद साझेदारी ने राजस्थान रॉयल्स को पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। इस जीत ने साबित कर दिया कि राजस्थान का मिडिल ऑर्डर अब आग उगलने के लिए तैयार है।

Also Read
View All
IND vs SL: सचिन से लेकर कुंबले तक, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ी

WTC Final Scenario: भारत को फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, श्रीलंका से सीरीज हारने पर क्या पड़ेगा असर? समझें पूरा गणित

IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले

IND vs SL Warmup Match: भारत के लिए वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान