क्रिकेट

CWC 2023: दक्षिण अफ्रीका को लगे 2 बड़े झटके, नॉर्टजे के साथ मगाला भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से हुए बाहर

World Cup 2023 : वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज होने से ठीक पहले साउथ अफ्रीका की टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे और सिसंडा मगाला चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

2 min read
दक्षिण अफ्रीका को लगे 2 बड़े झटके, नॉर्टजे के साथ मगाला भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से हुए बाहर।

World Cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज होने में अब सिर्फ दो सप्‍ताह का समय शेष है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में हिस्‍सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि साउथ अफ्रीका की टीम को वर्ल्‍ड कप से ठीक पहले दो बड़े झटके लगे हैं। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे पीठ की चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो गए हैं। वह 2019 विश्व कप में चोट के चलते नहीं खेल सके थे। वहीं, रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिसंडा मगाला भी घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज नॉर्टजे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ 5 ओवर ही फेंक सके थे। क्योंकि वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे। नॉर्टजे अभी तक दक्षिण अफ़्रीका के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। उन्‍होंने अभी तक कुल 22 वनडे में 27.27 की औसत से 36 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये हो सकते हैं रिप्‍लेसमेंट

वहीं, सिसंडा मगाला की बात करें तो उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक कुल 8 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्‍होंने 25.4 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट हासिल किए हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि इनका रिप्‍लेसमेंट कौन होगा? फिलहाल अनुभवी ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो, लिज़ाद विलियम्स और वेन पार्नेल के नाम आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोहली क्या तोड़ सकेंगे सचिन का ये नायाब रेकॉर्ड, क्रिकेट दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी

वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी और रासी वान डेर डुसेन।

यह भी पढ़ें : संजू को टीम में नहीं चुनने पर भज्‍जी हुए दुखी, बोले- 55 से अधिक के औसत के बाद भी...

Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video