क्रिकेट

Duleep Trophy 2026-27: रजत पाटीदार, ईशान किशन समेत ये स्टार करेंगे कप्तानी, यहां देखें दलीप ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल और सभी टीमों का स्क्वाड

सेंट्रल जोन सीधे सेमीफ़ाइनल खेलेगी। वहीं, पिछले साल की रनर-अप साउथ ज़ोन टीम ने भी सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बीच, साउथ, नॉर्थ, ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन शुरुआती राउंड में मुक़ाबला करेंगे।
2 min read
Aug 03, 2026
BCCI Change in Domestic Cricket Format
दलीप ट्रॉफी की पूरा शेड्यूल जारी हो गया है (फोटो सोर्स: IANS)

Duleep Trophy 2026-27: भारतीय घरेलू क्रिकेट का 2026-27 सीजन इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत दिलीप ट्रॉफी के साथ रेड-बॉल क्रिकेट से होगी। दलीप ट्रॉफी 2026 में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नज़र आएंगे। यह फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट एक बार फिर ज़ोनल फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें देश के अलग-अलग इलाकों की छह टीमें 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच तीन राउंड के मैचों में हिस्सा लेंगी।

पिछला फ़ाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को बाय मिला

पिछले साल के फाइनल खेलने वाली टीमें सेंट्रल जोन और साउथ जोन इस बार सीधे सेमीफाइनल में खेलेंगे। पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का सामना पहले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ जोन का सामना दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा।

मध्य प्रदेश और साउथ ज़ोन सेमीफ़ाइनल में

मध्य प्रदेश के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार की कप्तानी में एक दशक से ज़्यादा समय बाद खिताब जीतने वाली सेंट्रल ज़ोन टीम को 'बाय' मिला है। सेंट्रल जोन सीधे सेमीफ़ाइनल खेलेगी। वहीं, पिछले साल की रनर-अप साउथ ज़ोन टीम ने भी सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बीच, साउथ, नॉर्थ, ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन शुरुआती राउंड में मुक़ाबला करेंगे। सभी मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे।

दलीप ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमयमुकाबलास्थान
मैच 123–26 अगस्तसुबह 9:30 बजेईस्ट ज़ोन 🆚 नॉर्थ-ईस्ट ज़ोनCOE ग्राउंड 2
मैच 223–26 अगस्तसुबह 9:30 बजेनॉर्थ ज़ोन 🆚 वेस्ट ज़ोनCOE ग्राउंड 1
सेमीफ़ाइनल 130 अगस्त–2 सितंबरसुबह 9:30 बजेसेंट्रल ज़ोन 🆚 TBCCOE ग्राउंड 1
सेमीफ़ाइनल 230 अगस्त–2 सितंबरसुबह 9:30 बजेसाउथ ज़ोन 🆚 TBCCOE ग्राउंड 2
फ़ाइनल6–10 सितंबरसुबह 9:30 बजेTBC 🆚 TBCCOE ग्राउंड 1

दुलीप ट्रॉफी 2026 की सभी टीमों का स्क्वाड

साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कवरप्पा, और अमन खान।

सेंट्रल जोन की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे।

ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, और अभिजीत सरकार।

वेस्ट जोन की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी।

नॉर्थ ईस्ट जोन: तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम,और आशीष थापा।

नॉर्थ ज़ोन: अभी ऐलान नहीं हुआ है

Updated on:
03 Aug 2026 03:45 pm
Published on:
03 Aug 2026 03:45 pm
Also Read
View All
आकिब नबी की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बोलती है तूती, पाकिस्तानी पेसर को पछाड़ बने दुनिया दूसरे सर्वाधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज

IND vs SL: आखिर जसप्रीत बुमराह की जगह आकिब नबी को ही क्यों मिला मौका? सलेक्टर्स ने बड़े-बड़े धुरंधरों को कर दिया नजरअंदाज

Aus U19 vs Ind U19: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे भारतीय मूल के नील पटेल, जानें कैसा है रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Records: 91 गेंदों में 25 छक्के, जिला क्रिकेट में सुपरमैन, अंतरराष्ट्रीय पिच पर संघर्ष, हैरान करने वाले अभिषेक के आंकड़े

2026 में ईशान किशन के पास टी20 क्रिकेट का इतिहास पलटने का सुनहरा मौका, अब तक जड़ चूके हैं इतने छक्के