क्रिकेट

इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच बने मार्कस ट्रेस्कोथिक

-इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक को टीम का नया एलीट बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।-इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।-ट्रेस्कोथिक अब समरसेट के सहायक कोच पद से इस्तीफा देंगे और मार्च के मध्य में नए पद का कार्य संभालेंगे।-बल्लेबाजी कोच का पद 2019 में मार्क रामप्रकाश के जाने के बाद से खाली था।
2 min read
Mar 01, 2021
marcus_trescothick.png

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक (marcus trescothick) को टीम का नया एलीट बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। ट्रेस्कोथिक अब समरसेट के सहायक कोच पद से इस्तीफा देंगे और मार्च के मध्य में नए पद का कार्य संभालेंगे। बल्लेबाजी कोच का पद 2019 में मार्क रामप्रकाश (Mark ramaprakash) के जाने के बाद से खाली था।

गेंदबाजी विभाग में जोन लुइस (jon lewis) और जीतन पटेल (jeetan patel) को क्रमश: तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है। पटेल टीम के साथ पिछले 18 महीने से सलाहकार के रुप में जुड़े थे और हाल ही में उन्होंने फुल टाइम पद पर काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

लुइस राष्ट्रीय टीम के साथ नई भूमिका के लिए लायंस के मुख्य कोच का पदभार छोड़ेंगे। ईसीबी के परफॉरमेंस निदेशक मो बोबात ने कहा, ट्रेस्कोथिक, लुइस और पटेल ने उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। इन लोगों पर मौजूदा और भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी।

ऐसा होगा इंग्लैंड का कोचिंग स्टाफ
इस समय इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड हैं जबकि ग्राहम थोर्प और पॉल कोलिंगवुड सहायक कोच हैं। ऐसे में ट्रेस्कोथिक, लेविस और पटेल भी इंग्लैंड के पूर्ण कालिक कोचिंग स्टाफ में शामिल हो जाएंगे। बता दें पूर्व किवी स्पिनर जीतन और लेविस इस समय भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम के साथ (अस्थाई तौर पर) मौजूद हैं। दूसरी तरफ ट्रेस्कोथिक मार्च के मध्य में टीम के साथ जुड़ेंगे।

Published on:
01 Mar 2021 07:57 pm
Also Read
View All
Women’s T20 WC: डैनी व्याट-हॉज की फिफ्टी से इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वैभव के बाद एक और सूर्यवंशी चमका, 19 चौके-6 छक्कों के दम पर आशीर्वाद का तूफानी शतक

IND A vs SL A Test: रुतुराज, साई और पडिक्कल के पास टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका, कल से खेला जाएगा श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट मैच

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले बेन स्टोक्स ने सबसे सामने मांगी माफी, नाइटक्लब कांड के चलते किया था टीम से बाहर

भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम नहीं शेयर करेंगे वैभव सूर्यवंशी, कपड़े बदलने के लिए मिलेगा अलग कमरा, हर हरकत पर होगी नजर