क्रिकेट

ENG vs IND 1st ODI Playing XI: पहले वनडे में होगी विराट कोहली समेत 3 स्टार प्लेयर्स की वापसी, गौतम गंभीर न चाहते हुए भी अपने ‘चहेते’ को करेंगे बाहर

ENG vs IND 1st ODI Playing XI: इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। टी20 सीरीज गंवाने के बाद गौतम गंभीर पर जीत की पटरी पर लौटने का दबाव होगा ऐसे में वह अपने चहेते वाशिंगटन सुंदर को न चाहते हुए भी प्‍लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं।
2 min read
• •
Jul 13, 2026
India ODI Squad
प्रैैक्टिस सेशन करती भारतीय टीम। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

ENG vs IND 1st ODI Playing XI Prediction: इंग्‍लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को वनडे सीरीज के आगाज के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वापस आ गए हैं और इस बार जसप्रीत बुमराह भी खेलेंगे। मेजबान टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम मैनेजमेंट ज्‍यादा सतर्क होगा, ताकि जीत की पटरी पर लौटा जा सके। ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान शुभमन गिल को बेस्‍ट प्‍लेइंग इलेवन चुननी होगी। आइये इस मुकाबले से पहले भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं। किसे बेंच पर इंतजार करना होगा और किसको मौका मिल सकता है?

शीर्ष पांच बल्‍लेबाज पहले से तय!

पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा और मौजूदा कप्‍तान शुभमन गिल का बतौर सलामी बल्‍लेबाज उतरना तय है। तीसरा नंबर विराट कोहली के लिए फिक्‍स है तो चौथे नंबर पर उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर के लिए तय है। जबकि पांचवें नंबर पर अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज केएल राहुल की जगह भी पक्‍की मानी जा रही है। इस तरह पांच नंबर तक तो भारत की बल्‍लेबाजी तय है, लेकिन असली पेच इसके बाद फंसेगा।

ईशान किशन को लेकर दुविधा

असल दुविधा नंबर-6 को लेकर है। अगर इस नंबर पर ईशान किशन को उतारा जाता है तो फिर भारत को पांच गेंदबाजों के साथ उतरना होगा। गौतम गंभीर और शुभमन गिल ऐसा कतई नहीं चाहेंगे। ऐसे में नंबर-6 के लिए मीडियम पेस ऑलराउंडर शिवम दुबे को तरजीह दी जा सकती है।

वाशिंगटन सुंदर का भी कटेगा पत्‍ता

वहीं, नंबर-7 को स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उतारा जा सकता है। जबकि अन्‍य चार गेंदबाजी विकल्‍प कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं। ऐसे में गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वाशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्‍तान) केएल राहुल (विकेटकीपर) ईशान किशन/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल रशीद।

Updated on:
14 Jul 2026 09:50 am
Published on:
13 Jul 2026 09:08 pm