क्रिकेट

Eng vs Ind: जैकब बेथेल और बेन डकेट ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर तोड़ डाला 46 साल पुराना रिकॉर्ड

Eng vs Ind 3rd ODI: जैकब बेथेल और बेन डकेट ने लॉर्ड्स में पहले विकेट के लिस सबसे बड़ी साझेदारी कर 46 साल पुराना ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्‍होंने 1980 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में पहले विकेट के लिए 135 रन की पाटनरशिप की थी।
2 min read
Jul 19, 2026
Eng vs Ind 3rd ODI
जैकब बेथेल और बेन डकेट। (फोटो सोर्स: IANS)

Eng vs Ind 3rd ODI: भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्‍लैंड को सलामी बल्‍लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने शानदार शुरुआत दिलाई है। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी हुई है। लॉर्ड्स के मैदान में वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्‍लैंड की ओर से ये सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में इन दोनों ओपनर ने 1980 में ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विली के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जब उनके बीच 135 रन की पाटनरशिप हुई थी।

इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स के 50+ रन बनाने का दूसरा मौका

वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 के बाद एक ही वनडे में इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स के 50+ रन बनाने का यह सिर्फ दूसरा मौका है। इससे पहले पिछले साल ओवल में बेन डकेट और जेमी स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी तरह की साझेदारी की थी।

जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्‍टो का रिकॉर्ड भी टूटा

लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट और जैकब बेथेल के बीच 192 रन की नाबाद साझेदारी भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस मामले में 2019 में बना जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्‍टो का रिकॉर्ड टूट गया है, जब उन्‍होंने एजबेस्‍टन में 160 रन की साझेदारी की थी।

भारत-इंग्लैंड वनडे में सबसे बड़ी पहले विकेट की साझेदारियां

रैंकसाझेदारीबल्लेबाजस्थानसाल
1192बेन डकेट – जैकब बेथेल (इंग्लैंड)लॉर्ड्स2026
2160जेसन रॉय – जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)एजबेस्टन2019
3158एलिस्टर कुक – इयान बेल (इंग्लैंड)राजकोट2013
4135जेसन रॉय – जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)पुणे2021

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तोड़ी साझेदारी

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में बेन डकेट और जैकब बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए 192 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप हुई है। इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तोड़ा, जब उन्‍होंने बेथेल को रोहित शर्मा के हाथों लॉंग ऑन पर कैच कराया। बेथेल ने 93 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्‍कों की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह शतक से चूक गए।

लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

रैंकसाझेदारीविकेटबल्लेबाजविरोधीसाल
1226चौथाएंड्रयू स्ट्रॉस – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)वेस्टइंडीज2004
2213तीसराग्राहम हिक – नील फेयरब्रदर (इंग्लैंड)वेस्टइंडीज1991
3202दूसराग्राहम गूच – डेविड गावर (इंग्लैंड)ऑस्ट्रेलिया1985
4192पहलाबेन डकेट – जैकब बेथेल (इंग्लैंड)भारत2026*
Updated on:
19 Jul 2026 05:59 pm
Published on:
19 Jul 2026 05:34 pm