क्रिकेट

ENG vs IND: आयरलैंड के बाद अब टीम इंडिया की किससे होगी अगली भिड़ंत, नोट कर लें मैचों की तारीख और लाइव डिटेल्स

England vs India T20 Series Schedule: श्रेयस अय्यर के कप्तान बनते ही भारतीय टीम का 16 सीरीज का चला आ रहा जीत का सिलसिला टूट गया, जहां आयरलैंड ने उसे 2-0 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया
2 min read
Jun 29, 2026
team india
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो-IANS)

India Tour of England Full Schedule: आयरलैंड के खिलाफ रविवार को बेलफास्ट में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम का लगातार 16 टी20 सीरीज से चला आ रहा अजेय अभियान भी समाप्त हो गया। आपको बता दें कि भारतीय टीम को आखिरी बार टी20 सीरीज में हार साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दो टी20 विश्वकप और एक एशिया कप जीतने के साथ-साथ 15 टी20 सीरीज अपने नाम की थीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के साथ यह शानदार सिलसिला टूट गया।

सूर्यवंशी पर फिर होंगी निगाहें

इस हार के बाद अब फैंस की नजरें इंग्लैंड दौरे पर होंगी, जहां भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की निगाहें रहेंगी, क्योंकि उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा। इसके बाद मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथैम्प्टन में बाकी मुकाबले होंगे। सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर किया जाएगा। सीरीज के 3 मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होंगे, जबकि मैनचेस्टर में खेला जाने वाला तीसरा और साउथैम्प्टन में खेला जाने वाला आखिरी मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में फ्लॉप रहने वाले संजू सैमसन को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है। आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी दोनों मुकाबलों में बेंच पर ही बैठे रहे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलता है या फिर इस बार भी उन्हें बेंच पर ही इंतजार करना पड़ेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा।

ENG vs IND T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखभारतीय समयानुसार
भारत vs इंग्लैंड - पहला टी201 जुलाई 2026 (बुधवार)रात 10:00 बजे
भारत vs इंग्लैंड - दूसरा टी204 जुलाई 2026 (शनिवार)शाम 7:00 बजे
भारत vs इंग्लैंड - तीसरा टी207 जुलाई 2026 (मंगलवार)रात 10:00 बजे
भारत vs इंग्लैंड - चौथा टी209 जुलाई 2026 (गुरुवार)रात 10:00 बजे
भारत vs इंग्लैंड - पांचवां टी2011 जुलाई 2026 (शनिवार)शाम 7:00 बजे
Published on:
29 Jun 2026 10:06 am