29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2026 से बाहर होने पर हरमनप्रीत कौर निराश, गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

IND W vs AUS W: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के अहम मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
2 min read
Google source verification
India Women vs Australia Women

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना (फोटो- IANS)

Harmanpreet Kaur on Team India Lose: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए अहम मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत की दरकार थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 171 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत का सपना तोड़ दिया।

हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश नजर आईं। उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन गेंदबाजों को सही समय पर विकेट नहीं मिले और जब रन रोकने की जरूरत थी, तब उन्होंने तेजी से रन लुटाए। हरमनप्रीत ने माना कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अच्छी टीमों के खिलाफ वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी, जैसा करना चाहिए था।

लंबे समय से हो रही ये गलती

आपको बता दें कि इस मुकाबले के 19वें ओवर में जेमिमा रॉड्रिग्स ने अनाबेल सदरलैंड के दो आसान कैच छोड़ दिए, जिसकी वजह से जो आखिरी क्षण में दबाव बना था, वो भी हट गया और ऑस्ट्रेलिया न एक ओर पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर ने यह भी कहा कि भारतीय टीम लंबे समय से एक ही गलती दोहरा रही है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य का बचाव करते समय आखिरी ओवरों में जरूरत से ज्यादा रन देना टीम की बड़ी कमजोरी रही है। उन्होंने हार का ठीकरा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर फोड़ते हुए कहा कि यदि बल्लेबाजी में हम पर्याप्त रन नहीं बना पाते और फिर गेंदबाजी में भी आखिरी ओवरों में रन लुटा देते हैं, तो उसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल कप्तान हरमनप्रीत कौर ही ऐसी बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। इसके अलावा स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स ने 30 से अधिक रन की पारियां खेलीं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट प्रभावशाली नहीं रहा। यही वजह रही कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

पेरी और गार्डनर की पारी पड़ी भारी

जवाब में ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य का पीछा करते समय शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। दोनों की बेहतरीन साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और भारतीय टीम का वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर समाप्त हो गया।