क्रिकेट

ENG vs NZ Test: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया, ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे

मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड हैरी ब्रूक के 56 रन की पारी के बावजूद पहली पारी में 140 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 5,नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओरूर्के ने 2 विकेट लिए थे।
2 min read
Jun 07, 2026
NZ vs ENG
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट अपने नाम कर लिया है (photo - EspnCricInfo)

England vs New Zealand, 1st Test: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड को हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथी पारी में 254 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई और 115 रन के अंतर से मैच हार गई।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की

मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड हैरी ब्रूक के 56 रन की पारी के बावजूद पहली पारी में 140 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 5,नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओरूर्के ने 2 विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 113 रन पर सिमट कर इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 27 रन से पिछड़ गई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एमिलो गे के 57, बेन डकेट के 33, जेमी स्मिथ के 39 और ओली रॉबिन्सन के 29 रन की मदद से 226 रन बनाए और पहली पारी में मिले 27 रन के आधार पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया।

कीवी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए

न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। 254 रन का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड के पास टेस्ट में जीतने और 1-0 की बढ़त बनाने का पूरा मौका था, लेकिन कीवी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। डेवन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

डेवन कॉन्वे ने 41 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 18 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में कोई भी दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। न्यूजीलैंड की पूरी टीम दूसरी 138 रन पर सिमट गई और 115 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। मैच में 7 विकेट लेने और 30 रन बनाने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Updated on:
07 Jun 2026 08:15 pm
Published on:
07 Jun 2026 08:15 pm
Also Read
View All
Ind vs Zim: ‘आदत डाल लें’, वैभव सूर्यवंशी समेत पूरी टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया कड़ा संदेश

Ind vs Zim 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी से लेकर हर्ष दुबे तक को पहले टी20 में जगह, तो रिंकू सिंह समेत 4 खिलाड़ी बाहर, आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेइंग XI

IND vs ZIM T20: लगातार हार के बाद वापसी को बेताब टीम इंडिया, लेकिन जिम्बाब्वे के ये 2 घातक गेंदबाज बन सकते हैं बड़ा खतरा

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी, लेकिन एक मामले में रहना होगा सावधान

Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 155 पर चार विकेट गवाए, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर