क्रिकेट

ENG W vs SA W: साउथ अफ्रीका पर लगा ‘चोकर्स’ का टैग, क्या सेमीफाइनल में इंग्लैंड को धोकर खिताब की ओर बढ़ाएगी कदम? जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

ENG W vs SA W 2nd Semi-Final: पिछले तीन आईसीसी विमेंट टी20 वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट चरण में हारने वाली साउथ अफ्रीका एक बार फिर सेमीफाइनल खेलने जा रही है। जहां गुरुवार को उसकी भिड़ंत मेजबान इंग्‍लैंड से होगी। क्‍या वह इस बार 'चोकर्स' का दाग धो पाएगी। आइये एक नजर उसके आंकड़ों पर डालते हैं।
less than 1 minute read
Jul 02, 2026
ENG W vs SA W
साउथ अफ्रीका टीम की खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

England Women vs South Africa Women 2nd Semi-Final: साउथ अफ्रीका की महिला टीम आईसीसी विमेंट टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने नॉकआउट मैचों में बड़ी टीमों को हराया है और लगातार आईसीसी ट्रॉफी के लिए चुनौती पेश की है। लेकिन, 'चोकर्स' का टैग अभी भी उन पर लगा हुआ है। जब वह गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए केनिंग्टन ओवल में उतरेगी, तो उम्‍मीद करेगी कि इस मैच को जीतकर कर फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करे और फिर 'चोकर्स' के धाग को हमेशा के लिए धो दे।

पिछले तीन बार से नॉकआउट में चोक हो रही साउथ अफ्रीका

पिछले तीन टी20 वर्ल्‍ड कप की बात करें तो तीनों बार ही साउथ अफ्रीका ने नॉकआउट में जगह बनाई है। 2020 में जहां ये टीम सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी तो पिछले दो वर्ल्‍ड कप में वह फाइनल में पहुंचकर चोक हुई है। लेकिन,
साउथ अफ्रीका की मेन्स टीम ने जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर चोकर्स का दाग धो चुकी है, तो वहीं विमेंस टीम अभी भी उस एक पल की तलाश में है।

इंग्‍लैंड ने आखिरी बार घर में जीता था खिताब

अब उसके रास्ते में मेजबान इंग्लैंड है, जो शायद टूर्नामेंट में सबसे अच्‍छी फॉर्म में चल रही टीम है। इंग्लैंड कभी भी घरेलू विमेंस वर्ल्ड कप नहीं हारा है। हालांकि, वह बात अलग है कि वह 2009 में सिर्फ एक बार ही टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीत सकी है। 17 साल बाद एक बार फिर इंग्‍लैंड में ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है।

विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन

टी20 विश्व कपमेजबान देशपरिणामस्थानमैचजीतहार
2009इंग्लैंडग्रुप चरण8वां303
2010वेस्टइंडीजग्रुप चरण8वां303
2012श्रीलंकाग्रुप चरण8वां312
2014बांग्लादेशसेमीफाइनलचौथा532
2016भारतग्रुप चरण8वां413
2018वेस्टइंडीजग्रुप चरण5वां422
2020ऑस्ट्रेलियासेमीफाइनलचौथा531
2023दक्षिण अफ्रीकाफाइनलउपविजेता633
2024यूएईफाइनलउपविजेता642
2026इंग्लैंडक्वालिफाईतय होना बाकी
Published on:
02 Jul 2026 03:12 pm