क्रिकेट

ENG W vs SL W: इंग्लैंड ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, श्रीलंका को 87 रन से रौंदकर की धमाकेदार शुरुआत

ENG W vs SL W: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट ने शतक जड़ दिया, जिसकी बदौलत टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

2 min read
Jun 13, 2026
Danni Wyatt-Hodge century
डैनी व्याट ने जड़ा शतक (फोटो- IANS)

Women's T20 World Cup 2026 ENG W vs SL W: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए, जो वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। 220 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन पर ढेर हो गई। टीम के छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और इस तरह उन्हें पहले ही मुकाबले में 87 रन से हार झेलनी पड़ी।

डैनी व्याट-हॉज ने जड़ा शतक

इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टु (Chamari Athapaththu) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। एमी जोन्स और डैनी व्याट-हॉज ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 14वें ओवर में एमी जोन्स 38 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज का साथ देने आईं कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने 22 गेंद में 40 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि डैनी व्याट-हॉज ने शानदार शतक पूरा किया।

श्रीलंका की ओर से मल्की मदारा ने 4 ओवर में 51 रन देकर इंग्लैंड का इकलौता विकेट हासिल किया, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा रन भी खर्च किए।

इंग्लैंड के सामने नहीं टिक पाई श्रीलंका

220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विश्मी गुणरत्ने तीसरे ओवर में आउट हो गईं, जबकि कप्तान Chamari Athapaththu चौथे ओवर में पवेलियन लौट गईं। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 20 ओवर खेलने के बाद 132 रन ही बना सकी। टीम के लिए सिर्फ हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रन और निलाक्षी डी सिल्वा ने 39 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने कुछ समय तक संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी।

आपको बता दें कि इंग्लैंड को इस जीत के साथ 2 अंक मिल गए हैं। इस ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, यानी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टॉप-2 में रहना जरूरी होगा। इंग्लैंड का अगला मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा, जबकि श्रीलंका की टीम उसी दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

Also Read
View All
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

IND A vs SL A: वैभव रहे फ्लॉप तो प्रभसिमरन ने दिखाया दम, क्या श्रीलंका के खिलाफ तिलक की कप्तानी बचा पाएगी लाज?

IND vs PAK Pitch Report: हाई स्कोरिंग होगा मुक़ाबला या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें एजबेस्टन की पिच का हाल

IND A vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ फिर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी सबकी निगाइें, क्‍या खत्म कर पाएंगे छक्कों का सूखा?