क्रिकेट

इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी की पर्थ में अचानक हुई मौत, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज़! क्रिकेट जगत में पसरा मातम

4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा में एशेज सीरीज 2025 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। उससे पहले क्रिकेट जगत में मातम छा गया है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ की पर्थ में मृत्यु हो गई।
2 min read
Dec 02, 2025
robin arnold smith
रॉबिन स्मिथ (फोटो- IANS)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2025 जारी है और पहले मुकाबले को जीतकर मेजबान टीम बढ़त हासिल कर चुकी है। सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। उससे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ की 62 साल की उम्र में अचानक मृत्यु हो गई। इस दिग्गज क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में सोमवार को अंतिम सांस ली। इस खबर ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ की मौत की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है।

रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ ने टेस्ट करियर के 62 मुकाबलों में 43.67 की औसत के साथ 4,236 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 28 अर्धशतक निकले। इस बल्लेबाज ने 71 वनडे मुकाबलों में 39.01 की औसत के साथ 2,419 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल रहे। इसके अलावा, उन्होंने 426 फर्स्ट क्लास मैचों में 26,155 रन, जबकि 443 लिस्ट-ए मुकाबलों में 14,927 रन बनाए। उन्हें क्रिकेट जगत में ‘द जज’ के नाम से जाना जाता था।

परिवार ने बताया कि सोमवार को साउथ पर्थ स्थित अपार्टमेंट में स्मिथ की आकस्मिक मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। स्मिथ के परिवार ने एक बयान में कहा, “बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ, हैरिसन और मार्गो के प्यारे पिता और क्रिस्टोफर के प्यारे भाई, गुजर गए। एक बहादुर और साहसी बल्लेबाज, जिन्होंने हैम्पशायर और अपने देश के लिए शानदार क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्हें बहुत से चाहने वाले और दोस्त मिले। यह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल समय है।”

पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज़

2004 में रिटायरमेंट के बाद से उनकी मेंटल हेल्थ खराब रहती थी। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। इंग्लैंड क्रिकेट ने ‘एक्स’ पर लिखा, “इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड में हर कोई रॉबिन स्मिथ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी है। वह इंग्लैंड और हैम्पशायर के लीजेंड थे। आपकी आत्मा को शांति मिले, जज।”

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने स्मिथ के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “रॉबिन स्मिथ एक ऐसे खिलाड़ी थे, जो दुनिया के कुछ सबसे तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते थे। उनके इस प्रदर्शन से इंग्लैंड के फैंस को बहुत गर्व महसूस हुआ। उन्होंने 1993 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में 163 गेंदों पर नाबाद 167 रन की यादगार पारी खेली। हैम्पशायर में उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनके जाने की खबर से हमें बहुत दुख हुआ। हम सभी की दुआएं उनके दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।”

रॉबिन अर्नोल्ड स्मिथ का जन्म 13 सितंबर 1963 को डरबन (साउथ अफ्रीका) में हुआ था। कुछ वर्षों बाद वह हैम्पशायर की ओर से खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए। उन्होंने साल 1982 से 2003 के बीच 21 साल हैम्पशायर की ओर से खेला। इस दौरान 1998 से 2009 के बीच काउंटी की कप्तानी की। स्मिथ ने 40 साल की उम्र में क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

Updated on:
02 Dec 2025 09:11 pm
Published on:
02 Dec 2025 09:11 pm
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला