क्रिकेट

इंग्लैंड के सपोर्टर विराट कोहली को पसंद नहीं करते होंगे, लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता: नासिर हुसैन

नासिर हुसैन ने कहा कि वह दावे के साथ कह सकते हैं कि कई खिलाड़ी कोहली के खिलाफ खेलना पसंद नहीं करते होंगे, लेकिन इससे कोहली को कोई फर्क नहीं पड़ता।

2 min read

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपनी बल्लेबाजी के साथ आक्रामकता के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही इंग्लैंड के खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी कोहली की आक्रामता देखी गई। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विराट कोहली की आक्रामकता को लेकर बयान दिया है। नासिर हुसैन का कहना है कि इंग्लैंड के सपोर्टर कोहली को पसंद नहीं करते। इंग्लैंंड और टीम इंडिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से लीड्स में खेला जाएगा। यहां 19 साल बाद इंग्लैंड और भारत की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं इस सीरीज में अब तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

कोहली को फर्क नहीं पड़ता: नासिर हुसैन
नासिर हुसैन ने कहा कि इंग्लैंड के सपोर्टर भले ही कोहली को कितना ही नापसंद करें, लेकिन कोहली को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोहली जिस आक्रामता के साथ खेलते हैं वैसे ही खेलेंगे। उन्होंने कहा कि मैदान पर चाहे कोई भी टीम हो, कोहली लगातार विपक्षी खिलाड़ियों के खिलाफ अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखते हैं।

'कई खिलाड़ी पसंद नहीं करते होंगे'
इसके साथ ही नासिर हुसैन ने कहा कि वह दावे के साथ कह सकते हैं कि कई खिलाड़ी कोहली के खिलाफ खेलना पसंद नहीं करते होंगे, लेकिन इससे कोहली को कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके साथ ही नासिर हुसैन ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि जब डंकन फ्लेचर टीम इंडिया के कोच थे तो उस दौरान नासिर ने उनसे कोहली को लेकर बात की थी। तब डंकन ने उनसे कहा था कि विराट कोहली एक विनर हैं और वो हर कीमत पर अपने इस जीत को जज्बे को बनाए रखना जानते हैं।

समझते हैं सीरीज जीतने का महत्व
हुसैन ने कहा कि मैच से पहले ट्रेनिंग सेशन में भी कोहली के इस रवैये को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोहली अपने साथियों के साथ फुटबॉल या अन्य कोई गेम खेलने के दौरान भी इतने ही आक्रामक रहते हैं। वहीं कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर उन्होंने कहा कि कोहली का लक्ष्य सीरीज जीतना है। जब तक टीम इंडिया जीत रही है तब तक वह अपनी बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर परेशान नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कोहली सीरीज जीतने का महत्व समझते हैं।

Updated on:
24 Aug 2021 01:31 pm
Published on:
24 Aug 2021 01:26 pm
Also Read
View All
IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11